चतरा में 10 दिनों से ठप है पेयजलापूर्ति, लोग परेशान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Dec 2021 2:07 PM

विज्ञापन

शहर में पेयजलापूर्ति की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है. 10 दिनों से शहर में पेयजलापूर्ति ठप है. पानी नहीं मिलने से लोगों में पीएचइडी व नगर परिषद के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन

शहर में पेयजलापूर्ति की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है. 10 दिनों से शहर में पेयजलापूर्ति ठप है. पानी नहीं मिलने से लोगों में पीएचइडी व नगर परिषद के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है. दिसंबर माह में मात्र दो दिन ही पेयजलापूर्ति हुई, वह भी कुछ समय के लिए. कई लोग आरओ पानी खरीद कर पी रहे हैं.

शहर में कभी पाइप लिकेज, तो कभी मोटर जलने, तकनीकी खराबी, तो कभी नियमित बिजली नहीं मिलने की बात कह कर पीएचइडी पल्ला झाड़ लेता है. पेयजलापूर्ति से निजात दिलाने में कोई जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी दिलचस्पी नहीं लेते हैं. इस तरह राज्य के मंत्री के क्षेत्र में लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. चार दिन पूर्व अव्वल मुहल्ला के उपभोक्ताओं ने नगरपालिका का घेराव व प्रदर्शन किया था. साथ ही नियमित पेयजलापूर्ति कराने की मांग की थी. इसके बाद भी पेयजलापूर्ति शुरू नहीं की गयी हैं.

समस्या दूर कर ली गयी है

पीएचइडी के कनीय अभियंता राकेश पाल ने कहा कि सभी तकनीकी समस्या को दूर कर लिया गया है. बुधवार से पेयजलापूर्ति शुरू की जायेगी. इधर, नगर परिषद अध्यक्ष गुंजा देवी ने कहा कि शहरी पेयजलापूर्ति में सुधार को लेकर पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता से बात कर रहे हैं. बहुत जल्द पेयजलापूर्ति की समस्या दूर की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola