महेशा में स्कूल की चहारदीवारी निर्माण को लेकर विवाद, मजदूरों से मारपीट का आरोप
फोटो :- पेटी ठीकेदार (संवेदक) सह पूर्व मुखिया इशहाक अली. | Prabhat Khabar Network
मयूरहंड के महेशा स्थित मध्य विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण विवाद गहराया. मजदूरों से मारपीट और पूर्व मुखिया को धमकी देने का मामला सामने आया है.
मयूरहंड. प्रखंड के महेशा स्थित मध्य विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन चहारदीवारी को लेकर विवाद सामने आया है. निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की गयी. वहीं, पेटी ठेकेदार सह पूर्व मुखिया को भी जान से मारने और निर्माण कार्य बंद करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है. मामले में पूर्व मुखिया ने मयूरहंड थाना में आवेदन देकर महेशा गांव निवासी बीरेंद्र यादव के खिलाफ शिकायत की है.
कार्यस्थल पर पहुंचकर मजदूरों से मारपीट का आरोप
थाना में दिये गये आवेदन के अनुसार, चार नवंबर को बीरेंद्र यादव निर्माण स्थल पर पहुंचे और मजदूरों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. आरोप है कि उन्होंने निर्माण कार्य भी बंद करा दिया. इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व मुखिया कार्यस्थल पहुंचे.
पूर्व मुखिया के साथ भी मारपीट की कोशिश का आरोप
पूर्व मुखिया ने आवेदन में बताया है कि कार्यस्थल पर पहुंचने के बाद उनके साथ भी गाली-गलौज की गयी और मारपीट करने का प्रयास किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि किसी तरह वहां से भागकर उन्होंने अपनी जान बचायी. पूर्व मुखिया ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए