17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

समय पर राशि खर्च नहीं, वापसी का निर्देश

प्रतापपुर : झारखंड सरकार ने प्रखंड की सभी पंचायत समितियों को 13वें वित्त वर्ष 2015-16 में दी गयी राशि दो करोड़ दस लाख 85 हजार 776 के आलोक में 76 लाख 57 हजार वापस करने का निर्देश दिया है. उक्त जानकारी प्रभारी पंचायत पर्यवेक्षक खिरोधर प्रसाद मेहता ने दी. उन्होंने कहा कि प्राप्त राशि के […]

प्रतापपुर : झारखंड सरकार ने प्रखंड की सभी पंचायत समितियों को 13वें वित्त वर्ष 2015-16 में दी गयी राशि दो करोड़ दस लाख 85 हजार 776 के आलोक में 76 लाख 57 हजार वापस करने का निर्देश दिया है.
उक्त जानकारी प्रभारी पंचायत पर्यवेक्षक खिरोधर प्रसाद मेहता ने दी. उन्होंने कहा कि प्राप्त राशि के आधार पर मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं का प्राक्कलन बनाया था, लेकिन समय पर कार्य व राशि खर्च नहीं होने पर सरकार ने राशि वापस करने का निर्देश दिया है. 27 अक्तूबर 2015 को राशि उपलब्ध करायी गयी थी.
इसमें प्रतापपुर प्रखंड में इस योजना से एक करोड़ 24 लाख की राशि ही खर्च हुई. ग्रामीणों का कहना है कि पदाधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि विकास कार्यों में रुचि नहीं लेते है. इसके कारण राशि वापस हो जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें