18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

25 एकड़ में लगी पोस्ते की फसल को नष्ट किया

जोरी. थाना क्षेत्र के सजनी, दुरंगी, कोल्हुवा में शुक्रवार को पोस्ता नष्ट अभियान चलाया गया़ लगभग 25 एकड़ में लगी पोस्ते की फसल को नष्ट किया गया. पोस्ते की खेती वन भूमि पर की गयी था़ एसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया़ इसका नेतृत्व मुख्यालय डीएसपी अजय सिन्हा कर रहे […]

जोरी. थाना क्षेत्र के सजनी, दुरंगी, कोल्हुवा में शुक्रवार को पोस्ता नष्ट अभियान चलाया गया़ लगभग 25 एकड़ में लगी पोस्ते की फसल को नष्ट किया गया. पोस्ते की खेती वन भूमि पर की गयी था़ एसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया़ इसका नेतृत्व मुख्यालय डीएसपी अजय सिन्हा कर रहे थे़ डीएसपी ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्र में पोस्ते की फसल को नष्ट किया जायेगा़ खेती करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की जायेगी़ अभियान के दौरान गांव में एक भी व्यक्ति नहीं दिखा.अभियान को सफल बनाने में इंस्पेक्टर परशुराम शर्मा, थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक फूलेश्वर सिंह, कुमार सिंह, उमेश सिंकु समेत जैप व सैप के जवान शामिल थे़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें