चोरी करते एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चार बाइक, मास्टर चाबी व एक मोबाइल बरामद सिमरिया : पुलिस ने गुरुवार को बाइक चोरी करते जबडा कुट्टी निवासी इम्तियाज अंसारी को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुई चार बाइक, मास्टर चाबी व मोबाइल बरामद किया. एसडीपीओ सौरभ ने थाना परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कुछ दिनों से […]

विज्ञापन

चार बाइक, मास्टर चाबी व एक मोबाइल बरामद

आपके शहर में

विज्ञापन
सिमरिया : पुलिस ने गुरुवार को बाइक चोरी करते जबडा कुट्टी निवासी इम्तियाज अंसारी को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुई चार बाइक, मास्टर चाबी व मोबाइल बरामद किया.
एसडीपीओ सौरभ ने थाना परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कुछ दिनों से सिमरिया साप्ताहिक हाट से बाइक चोरी की शिकायत मिल रही थी. सूचना के आलोक में साप्ताहिक हाट में थाना प्रभारी लव कुमार सिंह के नेतृत्व में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया. इस क्रम में सूचना मिली की एक युवक बाइक के लॉक को मास्टर चाबी से खोलने का प्रयास कर रहा है.
मौके पर पहुंच कर पुलिस ने उसे धर दबोचा. इम्तियाज ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार कर ली है. पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम भी बताये हैं. पुलिस उन्हें तलाश कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola