चतरा : पेमेंट ऑफ गेटवे को अनिवार्य किये जाने के विरोध में निबंधन कार्य का झारखंड दस्ता नवीस संघ ने बहिष्कार किया़ साथ ही कहा कि इसे लागू होने से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है़ दस्तावेज लेखकों के पेशे पर असर पड़ रहा है़ इससे राजस्व की काफी क्षति हो रही है़.
संघ के जिला सचिव रामस्वारथ सिंह ने कहा कि इसके पूर्व पी रजिस्ट्रेशन से आम लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है़ उन्होंने कहा कि जल्द उक्त समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो धरना-प्रदर्शन व आमरण अनशन करने को बाध्य हो जायेंग़े इसकी जानकारी मुख्य सचिव झारखंड सरकार को भी पत्र के माध्यम से दी गयी.