किरीबुरू मंगला बाजार में मोटर पार्ट्स दुकान में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान में लगी आग.
किरीबुरू के मंगला बाजार में सोमवार शाम मोटर पार्ट्स दुकान में अचानक आग लग गई. आग की लपटें उठते देख मचा हड़कंप, दमकल ने समय रहते आग पर काबू पाया.
गुवा : किरीबुरू थाना अंतर्गत मंगला बाजार में सोमवार शाम 7:00 बजे को शंकर गिरि की मोटरसाइकिल पार्ट्स दु जोकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. दुकान से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.

पानी के टैंकर से आग पर पाया काबू
वहीं, पानी के टैंकर की मदद से आग पर काबू पाने में सफलता मिली. समय रहते आग बुझा लिए जाने के कारण आसपास स्थित अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया. इससे एक बड़ा हादसा टल गया. आग लगने से दुकान में रखे मोटरसाइकिल पार्ट्स एवं अन्य सामान को कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है. घटना के बाद बाजार क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए