Weather Forecast Jharkhand : नववर्ष पर झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 29 Dec 2020 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Jharkhand : नववर्ष पर झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Weather Forecast Jharkhand : रांची : जम्मू-कश्मीर आदि इलाके में बर्फबारी के संकेत के कारण झारखंड में भी ठंड का असर पड़ने की उम्मीद है. 31 दिसंबर व एक जनवरी को मौसम में बदलाव संभव है. आकाश में बादल छाये रहने की संभावना है. रांची और आसपास के इलाके में सुबह में धुंध व कुहासा रहने तथा सुबह व शाम होते ही ठंड बढ़ने की संभावना है. इस इलाके में फिलहाल हवा की गति दो किलोमीटर प्रति घंटा है.

मौसम विभाग के अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में फिलहाल गिरावट नहीं आयेगी. सोमवार को चाईबासा में सबसे अधिक तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस, डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस व चाईबासा का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

Also Read: Jharkhand Government 1 year Live Updates : हेमंत सोरेन सरकार की पहली वर्षगांठ आज, 19 का उद्घाटन, 11 का शिलान्यास और 15 नई योजनाएं लॉन्च करेंगे सीएम

राजधानी रांची से सटे कांके का पारा सोमवार को 1.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. वहीं अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा. रविवार के मुकाबले सोमवार को कांके के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी. वहीं रांची शहर का न्यूनतम तापमान सोमवार को 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रविवार के मुकाबले रांची शहर के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी.

Also Read: New Year 2021 : नये साल में रांची के पहाड़ी मंदिर में नयी व्यवस्था, एक बार में सिर्फ इतने ही श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा का जलाभिषेक, प्रसाद चढ़ाने और वितरण को लेकर ये है आदेश

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola