BOKARO NEWS : छेड़खानी व मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
BOKARO NEWS : गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
BOKARO NEWS : बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने गुरुवार को छेड़खानी के आरोपी सन्नी हांड़ी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी सन्नी हांड़ी को जारंगडीह स्थित उसके घर से ही से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया. आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट से संबंधित थाना कांड संख्या 112/2023 के तहत मामला दर्ज था. इसके अलावा बोकारो थर्मल गोविंदपुर बी पंचायत अंतर्गत जरवा बस्ती निवासी मन्नू घांसी को भी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है. इसके खिलाफ मारपीट का मामला कांड संख्या 13/2024 के तहत बोकारो थर्मल थाना में दर्ज था. इसकी जानकारी बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि अलग-अलग कांडों के दोनों आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया और गिरफ्तार दोनों आरोपियों को तेनुघाट जेल भेज दिया गया. इस अभियान में एएसआइ अरविंद मेहता सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए