Bokaro News : वार्ड 15 के मुहल्लों से रोज नहीं होता कचड़े का उठाव

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : फुसरो वार्ड नंबर 15 के कई मुहल्लों से रोज कचड़े का उठाव नहीं होता है.

विज्ञापन

फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 में करगली बाजार, देवी स्थान मोहल्ला, करगली वाशरी, रेलवे कॉलोनी क्षेत्र मुख्य रूप से आते हैं. यहां की आबादी लगभग चार हजार है और वोटरों की संख्या 2500 है. करगली बाजार की पहचान फुसरो के प्रमुख हाट-बाजारों में रही है. यहां के व्यवसायियों के लिए बने बाजार शेड की हालत खस्ता हो चुकी है. निवर्तमान पार्षद रंजीत प्रसाद ने कहा कि उनके कार्यालय में जनहित में बेहतर कार्य किये गये हैं. लोगों का कहना है कि वर्तमान समय में मुहल्लों से नियमित रूप से कचड़े का उठाव नहीं हो रहा है. जहां-तहां गंदगी का ढेर पड़ा हुआ है. नालियों की सफाई नियमित होती है.नप द्वारा पेयजल की सप्लाई भी नियमित रूप से नहीं होती है. इससे लोगों को परेशानी होती है.

आठ वर्षों में क्या बदला

इस वार्ड में चार बाजार शेड व दो सामुदायिक भवन का निर्माण हुआ और सीसीएल की ओर से पांच पानी टंकी लगायी गयी है. राकेश सिंह के घर के समीप से नजीर मियां के घर तक सड़क बनवायी गयी है. कई गली-मुहल्लों में पेवर ब्लॉक बिछाया गया है. उज्जवला योजना के तहत 1200 लाभुकों को कनेक्शन दिलाया गया है. अधिकतर जरूरतमंद लोगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है.

पूर्व पार्षद का दावा

पूर्व वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार ने कहा कि मेरे कार्यकाल में कई योजनाएं जनहित में धरातल पर उतारी गयी थी. वर्तमान में मुहल्लों में सफाई की हालत ठीक नहीं हैं. डोर-टू-डोर कचड़ा का उठाव नहीं हो रहा है. पेयजल सप्लाई नियमित नहीं हो रही है.

एक्सपर्ट व्यू

राज कुमार साव का कहना है कि इस वार्ड के बाजार में एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण आवश्यक है. सब्जी विक्रेताओं के लिए बने शेड को दुरुस्त करने की जरूरत है. नालियों व मुहल्लों की सफाई नियमित रूप से की जानी चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola