Bokaro News : मस्जिदों में अदा की गयी तीसरे जुमे की नमाज
Edited by JANAK SINGH CHOUDHARY
Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बेरमो कोयलांचल की मस्जिदों में शुक्रवार को रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गयी.
विज्ञापन
बेरमो कोयलांचल की मस्जिदों में शुक्रवार को रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गयी. रहीमगंज, पुराना बीडीओ ऑफिस, भेड़मुक्का, राजबेड़ा, ढोरी स्टाफ क्वार्टर, घुटियाटांड़, पटेलनगर आदि की मस्जिदों में जोहर के अजान के बाद नमाजियों की भीड़ जुटने लगी. रहिमगंज जमा मस्जिद में इमाम मो इरफान नदवी ने नमाज पढ़ाया. इससे पूर्व उन्होंने रमजान की फजीलत व दीन की बात बतायी. कहा कि रमजान माह का रोजा रखना तमाम बालिग मर्द-औरत के लिए फर्ज है. नमाज के बाद देश के लिए अमन व खुशहाली की दुआ मांगी गयी.
बाजारों में ईद को लेकर खरीदारी शुरू
बाजारों में ईद को लेकर खरीदारी शुरू हो गयी है. जैसे-जैसे ईद का त्योहार नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे खरीदारी को लेकर भीड़ ज्यादा दिख रही है. फुसरो बाजार के कई जगह लच्छा की दुकानें सजी हैं. लच्छा और बाकरखानी की खूब मांग है. ब्रांडेड और मशीन व हाथ से बने लच्छे की खूब मांग है. दुकानदार मो सुल्तान ने बताया कि रहिमगंज में 50 वर्षों से लच्छा बेच रहे हैं. दादा नसीम अहमद कुरैसी ने इसकी शुरुआत की थी. पिता मरहूम बसीर अहमद कुरैशी के बाद वह अपने भाइयों के साथ लच्छा बेच रहे हैं.इफ्तार पार्टी का आयोजन
ख्वाजा गरीब नवाज अंजुमन कमेटी के तत्वाधान में शुक्रवार को रमजान के उपलक्ष्य में कथारा स्थित मस्जिद में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए और आपसी भाईचारा का परिचय दिया. इफ्तार के बाद सदर मो जानी के सदारत में मस्जिद के इमाम मौलाना शमीम अहमद द्वारा देश की तरक्की व अमन चैन के दुआ की गयी. मौके पर अंजुमन कमेटी के सदर मो जानी, महासचिव मो रहीमुल्लाह, मो फारूक, मो अमीरउल्लाह, मो इस्लाम अंसारी, मो असलम, मो अनवर आदि उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










