ePaper

अप्रैल में छह अधिशासी व 55 अनाधिशासी सेवानिवृत्त

Updated at : 01 May 2024 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
अप्रैल में छह अधिशासी व 55 अनाधिशासी सेवानिवृत्त

बीएसएल : मानव संसाधन विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में विदाई समारोह का आयोजन

विज्ञापन

बोकारो. बीएसएल से अप्रैल (2024) में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए मानव संसाधन विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में विदाई समारोह हुआ. मुख्य अतिथि मुख्य महा प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) हर्ष निगम उपस्थित थे. अप्रैल में कुल छह अधिशासी व 55 अनाधिशासी सेवानिवृत्त हो रहे हैं. सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक) डॉ नंदा प्रियदर्शिनी ने अंतिम निपटारा व मैत्री भवन से संबंधित जानकारी दी. श्री निगम ने कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र व उपहार भेंट किये. मुख्य महा प्रबंधक-रीफ्रैक्टरीज वेद प्रकाश उपाध्याय को दी गयी विदाई : मुख्य महाप्रबंधक (रिफ्रैक्टरीज) वेद प्रकाश उपाध्याय के लिए निदेशक प्रभारी के सम्मेलन कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यकारी निदेशक प्रभारी सीआर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन व अतिरिक्त प्रभार संकार्य) राजन प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक उपस्थित थे. श्री महापात्रा ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola