आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक से 24 से 30 अगस्त तक ट्रेनों के परिचालन पर असर

Updated:
विज्ञापन

एक सप्ताह तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द (AI सांकेतिक तस्वीर)

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 24 से 30 अगस्त तक पटरियों के मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव होगा. इस दौरान कई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ का रूट बदला जाएगा. यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति अवश्य जांच लें.

विज्ञापन

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में रेल पटरियों और अन्य जरूरी ढांचागत अनुरक्षण कार्य के कारण 24 से 30 अगस्त तक ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा. एक सप्ताह तक चलने वाले रोलिंग ब्लॉक के दौरान कई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन बीच रास्ते से समाप्त या प्रारंभ किया जाएगा. रेलवे की ओर से संबंधित स्टेशनों पर उद्घोषणा के माध्यम से यात्रियों को परिचालन में हुए बदलाव की जानकारी दी जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि निर्धारित तिथि पर यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद परेशानी का सामना न करना पड़े.

इन मेमू ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द

आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू 68046/68045 24 अगस्त तथा 26 से 30 अगस्त तक रद्द रहेगी. आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू 68090/68089 25, 28 और 30 अगस्त को नहीं चलेगी. आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 68077/68078 का परिचालन 30 अगस्त को रद्द रहेगा.

आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 63594/63593 24, 27 और 28 अगस्त को रद्द रहेगी.

कुछ ट्रेनों का सफर बीच में होगा समाप्त

चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू 18116/18115 25, 28 और 30 अगस्त को महुदा तक ही चलेगी. महुदा-गोमो के बीच इसका परिचालन नहीं होगा.

टाटानगर-आसनसोल मेमू 68056 28 और 30 अगस्त को आद्रा में ही समाप्त होगी. आद्रा-आसनसोल के बीच ट्रेन नहीं चलेगी. वहीं आसनसोल-बाराभूम मेमू 68060 इन दोनों तारीखों को आद्रा से ही चलेगी और आसनसोल-आद्रा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा.

एक्सप्रेस ट्रेन का भी बदलेगा परिचालन

खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 18035/18036 26, 28 और 29 अगस्त को आद्रा में ही समाप्त और प्रारंभ होगी. इस दौरान आद्रा-हटिया-आद्रा खंड में ट्रेन नहीं चलेगी.

इसके अलावा आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 63594/63593 25, 26 और 29 अगस्त को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त और प्रारंभ होगी. इन तारीखों में आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी.

यात्रा से पहले परिचालन की स्थिति जांचने की अपील

रोलिंग ब्लॉक के कारण अलग-अलग तिथियों में ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि उन्हें स्टेशन पर अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola