ePaper

BOKARO NEWS : ढोरी एरिया में क्षेत्रीय द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक

Updated at : 27 Nov 2024 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
BOKARO NEWS : ढोरी एरिया में क्षेत्रीय द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक

BOKARO NEWS : सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के चपरी रेस्ट हाउस में मंगलवार को क्षेत्रीय द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक जीएम रंजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

फुसरो. सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के चपरी रेस्ट हाउस में मंगलवार को क्षेत्रीय द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक जीएम रंजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. कोयला खदानों में कामगारों की सुरक्षा को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. प्रोजेक्टर के माध्यम से मशीनों की स्थिति, माइंस के हॉल रोड, उत्पादन ग्राफ आदि दिखाया गया. जीएम ने कहा कि सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं हो, इसके लिए यूनियन प्रतिनिधि व प्रबंधन मिल कर कार्य करें. थोड़ी सी चूक के कारण दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है. इससे बचने के लिए सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही काम करना चाहिए. सीसीएल के पास फंड की कमी नहीं है. अस्पताल में जरूरी संसाधनों को बढ़ाया जायेगा. ओवरलोड कोल ट्रांसपोर्टिंग पर अंकुश लगाया जायेगा. सड़कों सहित खदान में नियमित रूप से पानी का छिड़काव करवाया जायेगा. यूनियन नेताओं के सुझावों पर अमल किया जायेगा. कामगारों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिलाया जाये. मशीनों की जांच करायी जायेगी. यूनियन नेताओं ने कहा कि सुरक्षा समिति द्वारा दी गयी सलाह को दरकिनार कर दिया जाता है. इसके कारण खदान में दुर्घटनाएं घट रही है. खदानों में सुरक्षा नियमों को ताक में रख कर मजदूरों से कोयला का उत्पादन कराया जाता है. सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं है. कामगारों को जूता, टोपी तक उपलब्ध नहीं कराया जाता है. महिला मजदूरों को भी जूता मिलना चाहिए, वे चप्पल पहन कर ड्यूटी कर रही हैं. खदानों में प्रॉपर बेंच की कमी है. सीसीटीवी कैमरा भी सही से काम नहीं कर रहा है. खदान क्षेत्र में पर्याप्त लाइट की सुविधा नहीं है. जगह-जगह शौचालय व शुद्ध पेयजल की कमी है. कोयला ट्रांसपोर्टिंग के कारण होने वाले प्रदूषण से क्षेत्र के लोग त्रस्त हैं. केंद्रीय अस्पताल ढोरी में संसाधन का अभाव है. जबकि चिकित्सक के प्राइवेट प्रैक्टिस के दौरान संसाधन का भरमार है. प्रबंधन सभी मामलों पर संज्ञान ले.

मौके पर एएडीओसीएम पीओ राजीव कुमार सिंह, एसडीओसीएम पीओ शैलेश प्रसाद, ढोरी खास पीओ रंजीत कुमार, सीएमओ डॉ आरएन झा, एसओएक्स यूके पासवान, एसओ सिक्यूरिटी सीताराम उइके, खान मैनेजर मुनिनाथ सिंह, मृत्युंजय सिंह, रामलखन कुमार, मैनेजर अभिषेक कुमार, अकबर आलम, मधुरंजन कुमार, आरके रवि सहित सेफ्टी सदस्यों में जमसं के धीरज पांडेय, झाकोकायू के बैजनाथ महतो, सीएमयू के राजू भुखिया, आरकेएमयू के महारुद्र सिंह, एचएमकेपी के कैलाश ठाकुर, भामसं के हीरालाल रविदास, एजेकेएसएस के महेंद्र चौधरी, झाकोश्रयू के हरखलाल महतो, आउटसोर्सिंग के पिंटू सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola