Jharkhand News: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर निकली सम्मान यात्रा, मांदर की थाप पर थिरके
Jharkhand News: देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचन से देशभर में उत्साह है. झारखंड में भी सम्मान यात्रा जारी है. इसी क्रम में बोकारो के संताल बहुल गांव में सम्मान यात्रा निकाली गयी. इस दौरान मांदर की थाप पर जमकर लोग थिरके.
Jharkhand News: झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखण्ड अंतर्गत सियारी पंचायत के संताल बहुल गांव सियारी में देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने की खुशी में रविवार को सम्मान यात्रा निकाली गयी. सम्मान यात्रा के मौके पर मांदर की थाप पर महिला-पुरुष खूब थिरके. इस दौरान संताल समुदाय के लोग काफी उत्साहित थे.
आपके शहर में
पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचन की खुशी
देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचन से देशभर में उत्साह है. झारखंड में भी सम्मान यात्रा जारी है. इसी क्रम में बोकारो के संताल बहुल गांव में सम्मान यात्रा निकाली गयी. इस दौरान मांदर की थाप पर जमकर लोग थिरके. इस अवसर पर सियारी पंचायत के मुखिया राम वृक्ष मुर्मू ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के सुदूरवर्ती गांव से आती हैं, लेकिन खुशी की बात है कि देश की पहली आदिवासी महिला के रूप में वे सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के लिए निर्वाचित हुई हैं. ये हम सभी के लिए गर्व की बात है और यही लोकतंत्र की खूबसूरती है.
Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE : गढ़वा में होल्डिंग टैक्स निर्धारित नहीं कराने वाले 176 लोगों को नोटिस
सम्मान यात्रा में ये थे शामिल
देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने की खुशी में निकाली गयी सम्मान यात्रा में उपमुखिया बाबु चांद मांझी, वार्ड सदस्य रीता देवी, पूर्व प्रमुख गुलाब चांद हांसदा , रोजगार सेवक इकराम समशी, संवाद संस्था के गुलाब चंद प्रजापति, जेएसपीएल की कंचन कुमारी, सरिता टुडू, सावित्री मरांडी, शिव लाल टुडू, राम कुमार मुर्मू, सरजू राम, सुनील रविदास, बाबु दस टुडू, बीनी राम सोरेन, छोटे लाल ��ुडू, बसु देव करमाली , संजय यादव, हेमंती कुमारी, नारायण गोप, राम चन्द्र मांझी समेत अन्य शामिल थे.
Also Read: झारखंड में चाय की खेती की संभावनाएं तलाश रहा कृषि विभाग
रिपोर्ट : नागेश्वर कुमार, बोकारो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए