BOKARO NEWS : पेंक नारायणपुर में नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी
BOKARO NEWS : पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात को भाकपा माओवादियों ने पीएलजीए के स्थापना सप्ताह को लेकर पोस्टरबाजी की.
बोकारो थर्मल. पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात को भाकपा माओवादियों ने पीएलजीए के स्थापना सप्ताह को लेकर विभिन्न स्थानों पर पोस्टरबाजी की. माओवादी दो से आठ दिसंबर तक पीएलजीए का स्थापना सप्ताह मनाते हैं. थाना क्षेत्र में विगत दस दिनों के दरम्यान भाकपा माओवादियों द्वारा दूसरी बार पोस्टरबाजी की गयी है. मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के पिलपिलो स्थित उच्च विद्यालय के सामने मैदान की चहारदीवारी, सड़क किनारे लगे बोर्ड, टेहरवासिरी, पिपराडीह, हरलाडीह, नारायणपुर, काछो, कंजकिरो के गोवारडीह आदि में पोस्टर लगाये और सड़क किनारे भी पोस्टरों को रख दिया. पुलिस ने कई स्थानों पर साटे गये पोस्टरों को उखाड़ दिया. कई स्थानों पर पोस्टर सटे हुए थे. इस संबंध में पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी अनिल लिंडा ने कहा कि उन्हें ऐसी सूचना नहीं है. मालूम हो कि विधानसभा के चुनाव के पूर्व 15 नवंबर की रात्रि में भी क्षेत्र में चुनाव बहिष्कार को लेकर पोस्टरबाजी की गयी थी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए