कसमार के कांशीटांड़ में बरद खूंटा प्रतियोगिता, सुनील महतो बने विजेता

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शामिल बरद व ग्रामीण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कसमार के कांशीटांड़ में आयोजित बरद खूंटा प्रतियोगिता में सुनील कुमार महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता में शामिल प्रत्येक बरद को 200 रुपये देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

कसमार. कसमार प्रखंड के मुरहुलसूदी स्थित कांशीटांड़ में पारंपरिक बरद खूंटा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें क्षेत्र के कई प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में सुनील कुमार महतो ने प्रथम, धीरेन महतो ने द्वितीय और कैलास महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को क्रमशः 700, 500 और 300 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गयी. वहीं, प्रतियोगिता में शामिल प्रत्येक बरद को 200 रुपये देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

मुखिया और उपमुखिया ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया सरिता देवी और उपमुखिया उमा देवी ने फीता काटकर किया. पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण किया. प्रतियोगिता में सुधीर महतो, मतरु मुंडा, भंदु महतो, सनुवा मुंडा, सुखदेव महतो, सुकु मुंडा और सरोज कुमार महतो समेत कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें: सोहराय पर बरद खूंटा प्रतियोगिता, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे ग्रामीण

लोक परंपरा को बचाने का प्रयास

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक बरद खूंटा की परंपरा को संरक्षित करना और नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि बरद खूंटा ग्रामीण जीवन और पारंपरिक संस्कृति से जुड़ी महत्वपूर्ण लोक परंपरा है. बदलते समय में ऐसी परंपराओं को जीवित रखने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं.

कार्यक्रम के आयोजन में मनोज कुमार महतो, मधुसूदन घासी, नरेश कुमार महतो, रुपेश और मुकेश कुमार महतो समेत अन्य लोगों की भूमिका रही. मौके पर उमेश कुमार जायसवाल, डॉ जीतलाल महतो, मदन महतो, प्रफुल्ल महतो, कृष्ण महतो, मुरलीधर महतो, नारायण महतो, प्रशांत कुमार महतो, जितेंद्र महतो, समरेश महतो, अमरेश महतो और राघव चंद्र महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola