Bokaro News : विस्थापितों ने चालू नहीं होने दी हाइवाल माइनिंग
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 06 Feb 2026 11:34 PM
Bokaro News : सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र की एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना में हाइवाल माइनिंग विस्थापितों ने शुरू नहीं होने दी.
सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना में हाइवाल माइनिंग पुरानाटांड़ के विस्थापितों ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी चालू नहीं होने दी. मालूम हो कि हाइवाल माइनिंग का काम आउटसोर्सिंग कंपनी मेंशोल को मिला है. आंदोलन की जानकारी मिलते ही सीसीएल के लेबर अधिकारी अभिषेक सिन्हा व बेरमो थाना के एसआइ सुरेश दास दल बल के साथ पहुंचे. विस्थापित प्रबंधन के आग्रह को नहीं माने और नियोजन, मुआवजा व रोजगार की मांग पर अड़े रहे. विस्थापित महिला-पुरुषों ने हाइवाल मशीन के आगे खड़े हो गये. काफी देर बाद विस्थापितों ने बेरमो विधायक कुमार जयमंगल से फोन पर बात की और प्रबंधन के साथ वार्ता में हाइवाल माइनिंग का काम चालू करने देने पर सहमति बनी. विस्थापित लालमोहन यादव ने कहा कि प्रबंधन हम लोगों को जमीन के बदले नियोजन, मुआवजा देते हुए पुनर्वासित करें. आबादी के नजदीक खदान संचालित होने से दुर्घटना का भय लगा रहता है. मौके पर मोहन यादव, भागीरथ करमाली, प्रकाश पंडित, बबली देवी, मंजू देवी, वासुदेव तुरी, धनवा देवी, अशोक भुईया, पदमा देवी, बसंती देवी, सुनीता देवी, पवन तुरी, झलकू भुईया, मोहन तुरी, दारा तुरी, दीपक तुरी, राज कुमार तुरी, लखन तुरी आदि मौजूद थे.
सीसीएल प्रबंधन ने दर्ज कराया सनहा
सीसीएल प्रबंधन ने हाइवाल माइनिंग चालू करने के दौरान बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए बेरमो थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ सनहा
दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










