लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह के साथ हों शामिल

Updated at : 28 Apr 2024 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह के साथ हों शामिल

डीइओ सह डीसी विजया जाधव ने पीठासीन पदाधिकारियों को दिये जा रहे प्रशिक्षण का लिया जायजा

विज्ञापन

बोकारो.

बोकारो इस्पात सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, सेक्टर 02 सी व बोकारो इस्पात प्लस टू विद्यालय, सेक्टर 02 डी में शनिवार को लोकसभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर दूसरे चरण का पीठासीन पदाधिकारियों (पीओ) को प्रशिक्षण दिया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने प्रशिक्षण का जायजा लिया. प्रशिक्षण में 660 पीठासीन पदाधिकारी शामिल हुए. डीइओ सह डीसी श्रीमती जाधव ने कहा : निर्वाचन कार्य में पीठासीन पदाधिकारी (पीओ) का अहम रोल है. पीओ को टीम लीडर की तरह कार्य करना होता है. समन्वय बनाकर पी वन, पी टू व पी थ्री के साथ काम करना है. कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह के साथ सभी काम करें, पांच वर्ष में यह पर्व एक बार आता है. कुछ ही ऐसे लोग होते हैं जिन्हें मतदान कराने का अवसर प्राप्त होता है.

गंभीरता से अपने दायित्व का करें निष्पादन : डीइओ सह डीसी श्रीमती जाधव ने कहा : प्रशिक्षण सत्र में डीएलएमटी की ओर से सभी बिंदुओं पर जानकारी दी जा रही है. प्रशिक्षण में बतायी गयी बातों को गंभीरता से लें. उसी के अनुरूप दायित्व का निष्पादन करें. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी हैंडबुक को अच्छी तरह से अध्ययन करें, हैंडबुक में सभी सवालों का उत्तर अंकित है. निर्वाचन में कोई कार्य मनमर्जी से नहीं किया जाता है. आयोग के दिशा – निर्देश का अक्षरशः अनुपालन होता है. इसलिए कहीं कोई चूक नहीं हो, सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग होगी. नोडल पदाधिकारी सह प्रशिक्षक पंकज दूबे ने पीठासीन पदाधिकारियों को मतदान दल के डिस्पैच के उपरांत, मतदान दिवस के दिन उनके कर्तव्य व दायित्व के बारे में बताया. पीठासीन पदाधिकारियों के बीच 45 प्रश्न – उत्तर के माध्यम से भी जानकारी साझा की गयी.

वहीं, विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में पीठासीन पदाधिकारियों को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर की ओर से इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन, वोटर वैरिफिएबल पेपर आडिट ट्रैल का प्रशिक्षण भी दिया गया. कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीवीपैट को कनेक्ट करने व संचालन, माक पोल, पेपर सिलिंग आदि की जानकारी दी गयी. मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, प्रभारी पदाधिकारी अतुल कुमार चौबे, मीडिया कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola