Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मंत्री समरेश सिंह की बिगड़ी तबीयत, रांची रेफर

Updated:
विज्ञापन

बोकारो के पूर्व विधायक समरेश सिंह भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं. लोग इन्हें दादा बोलते हैं. मुंबई में 1980 में आयोजित भाजपा के प्रथम अधिवेशन में कमल निशान का चिह्न रखने का सुझाव इन्हीं का था, जिसे केंद्रीय नेताओं ने मंजूरी दी थी. दरअसल, श्री सिंह को 1977 के चुनाव में कमल निशान पर ही जीत मिली थी.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मंत्री व बोकारो के पूर्व विधायक समरेश सिंह गंभीर रूप से बीमार हैं. तबीयत बिगड़ने के बाद इन्हें बोकारो जनरल हॉस्पिटल की क्रिटिकल केयर यूनिट में एडमिट कराया गया है, जहां डॉक्टर इनके इलाज में जुटे हुए हैं. बेहतर इलाज के लिए इन्हें रांची रेफर कर दिया गया है. अस्पताल सूत्रों ने बताया कि पूर्व मंत्री की हालत नाजुक है. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

समरेश सिंह बीजेपी के रहे हैं संस्थापक सदस्य

बोकारो के पूर्व विधायक समरेश सिंह भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं. लोग इन्हें दादा बोलते हैं. मुंबई में 1980 में आयोजित भाजपा के प्रथम अधिवेशन में कमल निशान का चिह्न रखने का सुझाव इन्हीं का था, जिसे केंद्रीय नेताओं ने मंजूरी दी थी. दरअसल श्री सिंह को 1977 के चुनाव में कमल निशान पर ही जीत मिली थी. बाद में समरेश भाजपा से 1985 व 1990 में बोकारो से विधायक निर्वाचित हुए. इससे पहले 1985 में श्री सिंह ने इंदर सिंह नामधारी के साथ मिलकर भाजपा में बगावत कर 13 विधायकों के साथ संपूर्ण क्रांति दल का गठन किया था, पर कुछ ही दिनों के बाद संपूर्ण क्रांति दल का विलय भाजपा में कर दिया गया.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: झारखंड के पूर्व मंत्री समरेश सिंह वेंटिलेटर पर, बोकारो में चल रहा इलाज

1995 में हारे थे चुनाव

वर्ष 1995 में समरेश सिंह ने भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था और चुनाव हार गये थे. इसके बाद वर्ष 2000 का चुनाव उन्होंने झारखंड वनांचल कांग्रेस के टिकट पर लड़ा. फिर 2009 में झाविमो के टिकट पर विधायक बने. बाद में भाजपा में शामिल हो गये. पर 2014 में भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर वह निर्दलीय लड़े व चुनाव हारे.

Also Read: सरायकेला में 1932 का खतियान, सरना धर्म कोड और ओबीसी आरक्षण पर क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन

समरेश सिंह का सफर

1980 व बाद में : भाजपा में

1985 : बोकारो से विधायक

1990 : बोकारो से विधायक

2000 : झारखंड वनांचल कांग्रेस पार्टी से बोकारो के विधायक

2009 : झाविमो के टिकट पर बोकारो से विधायक

2014 : निर्दलीय लड़े व हारे

रिपोर्ट : मुकेश झा, बोकारो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola