ePaper

Bokaro News : सड़क दुर्घटना में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल

Updated at : 15 Feb 2026 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : सड़क दुर्घटना में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल

Bokaro News : भाजपा के पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष ढोरी जीएम कॉलोनी निवासी जगरनाथ राम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

भाजपा के पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष ढोरी जीएम कॉलोनी निवासी जगरनाथ राम रविवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. उनके सिर पर गंभीर चोटें आयी हैं. केंद्रीय अस्पताल ढोरी से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीजीएच बोकारो रेफर किया गया है. दुर्घटना में श्री राम के साथ कार में सवार जवाहर नगर फिल्डक्वायरी निवासी 42 वर्षीय संदीप तिवारी को भी चोटें आयी हैं. दूसरी कार में सवार जोन केनेडी को हल्की चोट आयी है. उनकी पत्नी व बच्चा सुरक्षित है. श्री राम कार (जेएच 09 वाइ 0660) से फुसरो से चंद्रपुरा की ओर जा रहे थे. दूसरी कार (ओडी 17 एस 6006) चंद्रपुरा की ओर से फुसरो की ओर आ रही थी. फुसरो-भंडारीदाह मुख्य सड़क में चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तुरियो कलाली मोड़ के समीप दोनों कारों में सीधी टक्कर हो गयी. कार नंबर ओडी 17 एस 6006 में सवार लोग एयरबैग खुलने के कारण बाल-बाल बच गये. घटना की जानकारी पाकर पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, टीनू सिंह, शिवलाल रविदास, उमेश रवानी, सरजू महतो, पप्पू बरनवाल, गिरिराज गिरि, भाई प्रमोद सिंह, उमेश रवि, चिकू सिंह, बैजनाथ महतो, विलासी देवी, सूरज विश्वकर्मा, मदन महतो, वैभव चौरसिया, राकेश शर्मा, रोशन सिंह, बृजेश महतो, महेंद्र चौधरी, नेपाल महतो आदि अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त कारों को अपने कब्जे में ले लिया है.

दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल

कथारा मेन रोड मुख्य चौक के पास रविवार की शाम को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. घटना में जरीडीह बाजार निवासी दशरथ महतो (36) और बोकारो थर्मल मुर्गी फार्म निवासी सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति दलबल के साथ पहुंचे और दोनों को सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया. डॉ निशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार के बाद दशरथ को बीजीएच रेफर कर दिया गया. दशरथ महतो की पत्नी सविता देवी व उनके चचेरे भाई मदन महतो ने बताया कि वह हजारीबाग के बरही से घर आ रहे थे.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola