झारखंड के बोकारो व पलामू के बाद चतरा में FCI की लापरवाही, बारिश में सड़ रहा खुले में रखा 2000 बोरा धान
Jharkhand News, चतरा न्यूज (दीनबंधु) : झारखंड के बोकारो जिले में एफसीआई (Food Corporation of India) की लापरवाही का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि पलामू जिले में भी एफसीआई की लापरवाही से खुले आसमां में रखा 2000 बोरा धान भींग रहा है. भारतीय खाद्य निगम की लापरवाही का नया मामला अब चतरा में सामने आया है. यहां भी चक्रवाती तूफान यास के कारण हो रही लगातार बारिश में खुले आसमान के नीचे पड़ा धान भींग रहा है.

आपके शहर में
चतरा जिले के मयूरहंड़ प्रखंड कार्यालय स्थित लैंपस गोदाम के एफसीआई धान अधिप्राप्ति केंद्र के बाहर रखा लगभाग 2000 बोरा धान चक्रवाती तूफान यास की बारिश में भींगने के बाद सड़ कर बर्बाद हो रहा है. धान के अंकुर बोरा के बाहर निकल आये हैं. इसके बावजूद धान उठाव को लेकर एफसीआई के अधिकारी व कर्मचारी बेफिक्र हैं.
फुलांग पंचायत के मुखिया भोला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को पानी में भींग कर सड़ रहे धान का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पूर्व एफसीआई विभाग ने कई किसानों के धान का उठाव किया था, लेकिन कुछ किसानों को नजरअंदाज कर धान का उठाव नहीं किया गया. किसान मलेश्वर सिंह, जयप्रकाश सिंह, प्रेम साव समेत कई अन्य किसानों का धान पानी में सड़ रहा है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए