पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी, चास में साइकिल रैली से विद्यार्थियों ने दिया फिटनेस का संदेश

Updated:
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने दिया फिटनेस का संदेश

बोकारो के चास में राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली निकाली गई. छात्रों ने 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' के जरिए फिटनेस का संदेश दिया.

विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, चास में ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ विषय पर ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम हुआ. इसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने साइकिल रैली निकालकर फिटनेस और खेल के प्रति जागरूकता का संदेश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिभागियों का उत्साह देखते बना

साइकिल रैली में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना. रैली के माध्यम से नियमित शारीरिक गतिविधि को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने का संदेश दिया गया.

खेल की शारीरिक और मानसिक विकास में भूमिका

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बबलू कुमार दास ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. शिक्षा के साथ खेलों को समान महत्व देने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है.

आयोजन से खेल उत्कृष्टता की संस्कृति का प्रोत्साहन

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ खेल उत्कृष्टता की संस्कृति को प्रोत्साहित करना है. नियमित खेल और व्यायाम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित होती है. कार्यक्रम में शिक्षिका शाइस्ता परवीन, बीना राय, अनुभा कुमारी, शिक्षक शिव शंकर मेहता समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola