बीएसएल में 40 प्रतिशत ठेका श्रमिकों की संख्या घटाने के आदेश का विरोध

Updated:
विज्ञापन

0304 | Prabhat Khabar Network

बोकारो स्टील प्लांट में 40 प्रतिशत ठेका श्रमिकों की संख्या घटाने के आदेश के खिलाफ यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है. जानिए पूरी खबर.

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो इस्पात कामगार यूनियन-एटक के ठेका प्रकोष्ठ के श्रमिकों की जीबी मीटिंग यूनियन ऑफिस सेक्टर तीन डी /823 में रविवार संपन्न हुई. अध्यक्षता राम आगर सिंह ने की. यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने विस्तार से पिछले कार्यों की रिपोर्टिंग और आगे की कार्ड योजना की एक रिपोर्टिंग पेश करते हुए सभी उपस्थित साथियों से आने वाले दिनों में होने वाले आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की. इस काम में सांगठनिक रूप से लग जाने का भी आह्वान किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्लांट बचाओ-ठेका श्रमिकों की रक्षा करो आंदोलन श्री सिंह ने कहा कि भारत सरकार के दबाव पर सेल व बोकारो स्टील में 2027 तक 40 प्रतिशत ठेका श्रमिकों की संख्या घटाने के आदेश का विरोध किया. संकल्प लिया गया कि इस संयंत्र विरोधी और मालिक पक्षी तुगलक्की फरमान का क्रियान्वयन कभी भी अमल में लाने नहीं दिया जायेगा. इसके लिए केंद्रीय ट्रेड यूनियन की संयुक्त समिति के निर्णय के आलोक में प्लांट बचाओ-ठेका श्रमिकों की रक्षा करो आंदोलन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जायेगा.

राजनीतिक कार्यशाला का आयोजन अगले रविवार को मीटिंग में प्लांट में ठेका मजदूरों से घर जाकर मालिकों के द्वारा वसूले जा रहे रकम पर भी गंभीर चिंता व्यक्ति की गई है. फूट डालो-राज करो वाली विभेद करने वाली नीतियों के भंडा फोड़ के लिए राजनीतिक कार्यशाला का आयोजन अगले रविवार को आयोजित की जाएगी. एचजी राय, आरआर दास, डे बाबू,ठेका मजदूर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कामरेड प्राण सिंह, मोइन आलम, रामेश्वर शर्मा, मंजूर अंसारी, सत्येंद्र यादव, छोटू कुमार, प्रणव, अक्षय मंडल साकिया इमाम शंकर प्रसाद आदि ने संबोधित किया. सुनील तिवारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola