बोकारो रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में विजिलेंस जांच तेज, कमर्शियल क्लर्क से हो रही पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

बोकारो रेलवे स्टेशन (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में विजिलेंस की कार्रवाई के बाद जांच तेज हो गयी है. मंगलवार को कमर्शियल क्लर्क राजकुमार चौरसिया से बुकिंग और वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामलों में पूछताछ की गयी. रेलवे के एआरएम विनीत कुमार ने जांच जारी होने की पुष्टि की है.

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो रेलवे स्टेशन स्थित पार्सल कार्यालय में रेलवे विजिलेंस की कार्रवाई के बाद जांच तेज हो गयी है. सोमवार को पार्सल कार्यालय में जांच अभियान चलाने के बाद मंगलवार को विजिलेंस टीम ने कमर्शियल क्लर्क राजकुमार चौरसिया से पूछताछ की. उनसे पार्सल बुकिंग और वित्तीय लेनदेन से जुड़े विभिन्न मामलों में जानकारी ली जा रही है.

विज्ञापन

बुकिंग और वित्तीय लेनदेन से जुड़े सवाल

जानकारी के अनुसार, विजिलेंस की कार्रवाई के दौरान पार्सल कार्यालय के बुकिंग रजिस्टर, नकदी और वित्तीय दस्तावेजों की पड़ताल की गयी थी. अब टीम कमर्शियल क्लर्क राजकुमार चौरसिया से इनसे जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है. इसके तहत पार्सल बुकिंग की प्रक्रिया, लेनदेन और कार्यालय में संधारित रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी जुटायी जा रही है.

ये भी पढ़ें: BSL कॉलेज में पीजी नामांकन पर रोक से छात्रों में आक्रोश, हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध

जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी स्थिति : एआरएम

रेलवे के एआरएम विनीत कुमार ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है. जांच जारी है और संबंधित तथ्यों की जानकारी जुटायी जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

फिलहाल विजिलेंस टीम की जांच और पूछताछ जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि पार्सल कार्यालय में किन अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola