बोकारो पब्लिक स्कूल में साइंस एग्जीबिशन कम फेट-2026, बच्चों ने दिखायी वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कुंदन कुमार के साथ मॉडल का प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो पब्लिक स्कूल में साइंस एग्जीबिशन कम फेट-2026 का आयोजन हुआ. छात्रों की वैज्ञानिक सोच और नवाचार की झलक दिखी. मुख्य अतिथि ने सराहा.

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो पब्लिक स्कूल, सेक्टर-3 में फाउंडेशन डे के अवसर पर गुरुवार को साइंस एग्जीबिशन कम फेट-2026 का आयोजन किया गया. इसमें विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता की झलक देखने को मिली. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बोकारो स्टील प्लांट के टाउन एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के सीजीएम कुंदन कुमार ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया.

विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी से बढ़ती है विद्यार्थियों में जिज्ञासा : कुंदन कुमार

मुख्य अतिथि कुंदन कुमार ने अपने संबोधन में वैज्ञानिक सोच और नवाचार के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और रुचि बढ़ाती हैं. आज के विद्यार्थी आगे चलकर देश के लिए नये वैज्ञानिक और नवाचारकर्ता बन सकते हैं.

इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी में लगाये गये विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया. विद्यार्थियों से उनके प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी ली और उनकी रचनात्मकता की सराहना की.

ये भी पढ़ें: बोकारो की सेवाती घाटी में बनेगा बांध, वॉच टावर और व्यू प्वाइंट! पर्यटन विकास के लिए ग्रामीणों ने रखीं मांगें

डॉ. सुधा शेखर ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

विद्यालय की निदेशिका डॉ. सुधा शेखर ने भी विज्ञान प्रदर्शनी और फेट का अवलोकन किया. उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से तैयार किये गये व्यंजनों का आनंद लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया. विज्ञान के मॉडल और अन्य प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों की मेहनत और कल्पनाशीलता देखने को मिली.

बच्चों के सर्वांगीण विकास में ऐसे मंच अहम : प्राचार्य

विद्यालय के प्राचार्य अम्बरीष रंजन पाठक ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं.

इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, नये विचारों को सामने रखने और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर मिलता है. उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिभावकों और शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता की भी सराहना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola