Bokaro News : प्रशिक्षण सत्र को गंभीरता से लें मास्टर ट्रेनर : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : जिला पंचायती राज कार्यालय सभागार में नगरपालिका चुनाव को लेकर मास्टर ट्रेनरों को मिला प्रशिक्षण.

विज्ञापन

बोकारो, नगर पालिका (आम) चुनाव को सफल, निष्पक्ष व त्रुटिरहित ढ़ंग से संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को जिला पंचायती राज कार्यालय सभागार में सभी मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया गया. निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े हर पहलू पर चर्चा करते हुए मतदान प्रक्रिया को लेकर जानकारी दी गयी. उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने कहा कि मास्टर ट्रेनर निर्वाचन प्रक्रिया की नींव होते हैं. प्रशिक्षण सत्र को गंभीरता से लें. प्रशिक्षण के दौरान उत्पन्न होने वाले छोटे से छोटे संदेह को भी स्पष्ट करें. उन्होंने कहा कि जब मास्टर ट्रेनर पूरी तरह दक्ष होंगे, तभी मतदान कर्मियों को सही प्रशिक्षण मिल सकेगा.

हम बेस हैं, हमसे ही मजबूत होगी पूरी प्रणाली : वरीय नोडल पदाधिकारी

प्रशिक्षण कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी प्रभाष दत्ता ने कहा कि मास्टर ट्रेनर नगर पालिका निर्वाचन की सफलता की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं. हम बेस हैं, यदि आधार मजबूत होगा तो पूरी निर्वाचन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होगी. उन्होंने प्रशिक्षण में एकरूपता, स्पष्टता व व्यावहारिक समझ पर जोर दिया. प्रशिक्षण सत्र के दौरान मास्टर ट्रेनरों को मतदान के पूर्व अभ्यास से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान मतदान दल का गठन व दायित्व, मतपेटी व मतदान सामग्री की जांच प्रक्रिया, मतपत्र का नमूना व भाषा की जानकारी, वार्ड पार्षद/ सदस्य व महापौर/ अध्यक्ष के लिए मतपत्र के बारे में जानकारी, मतदान केंद्र की व्यवस्था एवं पीठासीन पदाधिकारी के कर्तव्य के बारे में बताया गया. नोडल पदाधिकारी (प्रशिक्षण) अतुल कुमार चौबे, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर परमेश्वर शर्मा, अमन कुमार झा ने निर्वाचन से जुड़े अनुभव साझा कर व्यवहारिक पहलुओं के बारे में बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola