Bokaro News: सतत अधिगम व कौशल उन्नयन की अनिवार्यता पर बल

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: सतत अधिगम व कौशल उन्नयन की अनिवार्यता पर बल

Bokaro News: शिफ्ट प्रबंधकों के लिए ‘परिचालन 2.0’ रणनीतिक क्षमता संवर्द्धन कार्यक्रम, वर्तमान प्रतिस्पर्धी व्यावसायिक परिवेश में क्षमता संवर्द्धन पहलों की बढ़ती प्रासंगिकता को रेखांकित किया गया.

विज्ञापन

बोकारो. बीएसएल में शॉप फ्लोर पर परिचालन की अग्रिम पंक्ति में कार्यरत शिफ्ट प्रबंधकों की भूमिका को लेकर ज्ञानार्जन व विकास केंद्र की ओर से ‘परिचालन 2.0’ शीर्षक से दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण की शुरुआत गुरुवार से की गयी. लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर के कॉन्फ्रेंस हॉल संख्या-1 में आयोजित कार्यक्रम के प्रथम चरण का उद्घाटन अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने किया. इन्होंने भविष्य की चुनौतियों का प्रभावी रूप से सामना करने के लिए सतत अधिगम व कौशल उन्नयन की अनिवार्यता पर बल दिया. मुख्य महाप्रबंधक व कार्यकारी अधिशासी निदेशक (संकार्य) अजय कुमार ने वर्तमान प्रतिस्पर्धी व्यावसायिक परिवेश में क्षमता संवर्द्धन पहलों की बढ़ती प्रासंगिकता को रेखांकित किया. शिफ्ट प्रबंधकों की भूमिका संगठन की रणनीतियों को वास्तविक समय में परिचालन गतिविधियों में रूपांतरित करने में महत्वपूर्ण होती है. कार्यक्रम के अंतर्गत प्रबंधकों की मूलभूत प्रक्रियागत समझ को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शिफ्ट स्तर पर लिए जाने वाले निर्णयों को उत्पादकता वृद्धि, लागत दक्षता, गुणवत्ता उत्कृष्टता, डिजिटल परिवर्तन व इएसजी अनुपालन से संबंधित संगठनात्मक लक्ष्यों के अनुरूप समन्वित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में 19 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम का समन्वयन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-एल एंड डी) अमित आनंद द्वारा किया जा रहा है. मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन-एल एंड डी) नीता बा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola