Bokaro News: एससी-एसटी व महिला उद्यमियों की भागीदारी पर जोर
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 14 Feb 2026 11:05 PM
Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट में एससी-एसटी व महिला एंटरप्रेन्योर्स के लिए वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन.
बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट में एससी-एसटी व महिला एंटरप्रेन्योर्स के लिए वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया. कार्यक्रम में 50 से अधिक एंटरप्रेन्योर्स व सर्विस प्रोवाइडर्स ने हिस्सा लिया. अधिशासी निदेशक (एमएम) सीआर मिश्रा ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट के इनक्लूसिव ग्रोथ और इसके प्रोक्योरमेंट प्रोसेस में एससी-एसटी और महिला एंटरप्रेन्योर्स की बढ़ी हुई भागीदारी के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया. उन्होंने सर्विस कॉन्ट्रैक्टर्स के साथ मजबूत पार्टनरशिप बनाने की अहमियत पर भी जोर दिया. प्रतिभागियों को बीएसएल के टेंडरिंग मौकों में एक्टिव रूप से शामिल होने का आह्वान किया. आयोजन का मुख्य फोकस सर्विस कॉन्ट्रैक्टर्स पर था. एंटरप्रेन्योर्स को टेंडरिंग प्रोसेस में हिस्सा लेने, पात्रता की शर्तों को समझने व प्रोक्योरमेंट प्रणाली का पालन करने के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया. सीएंडआइटी डिपार्टमेंट ने नये ऑनलाइन वेंडर रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल पर एक प्रस्तुतीकरण भी दिया, जिसमें डिजिटल रजिस्ट्रेशन व ऑनबोर्डिंग प्रोसेस के बारे में प्रैक्टिकल जानकारी दी गयी. मुख्य उद्देश्य बोकारो स्टील प्लांट द्वारा मटीरियल और सर्विसेज की प्रोक्योरमेंट में एससी/एसटी और महिला एंटरप्रेन्योर्स की भागीदारी को बढ़ाना था, जिससे इनक्लूसिव और इक्विटेबल बिजनेस मौकों को बढ़ावा मिले. मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (एमएम) हर्ष निगम, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एमएम-आइएंडपी) भूपेंद्र सिंह, नेशनल एससी-एसटी हब, रांची के प्रतिनिधि व सीनियर ब्रांच मैनेजर किरण मारिया तिरु के साथ बीएसएल के परचेज व कॉन्ट्रैक्ट सेल के अधिकारी भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










