Bokaro News : बीएसएल की बढ़ेगी परिचालन दक्षता, लागत में आयेगी कमी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बीएसएल की बढ़ेगी परिचालन दक्षता, लागत में आयेगी कमी

Bokaro News : कोल हैंडलिंग प्लांट में स्थापित नव-निर्मित पीसीआइ कोल लोडिंग स्टेशन का उद्घाटन, पूर्णतः आंतरिक संसाधनों के माध्यम से किया गया काम, रिकॉर्ड अवधि में काम सफलतापूर्वक पूर्ण.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो इस्पात संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स (सीओ एंड सीसी) विभाग के अंतर्गत कोल हैंडलिंग प्लांट में स्थापित नव-निर्मित पीसीआइ कोल लोडिंग स्टेशन का उद्घाटन बुधवार को निदेशक प्रभारी, बोकारो इस्पात संयंत्र प्रिय रंजन ने किया. यह पहल संयंत्र में परिचालन दक्षता बढ़ाने व लागत में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

ब्लास्ट फर्नेस में कोयले की आपूर्ति के लिए परिवहन प्रक्रिया सुगम व सुरक्षित

इस नयी व्यवस्था के अंतर्गत कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स विभाग के कोल साइलो संख्या-29 के नीचे स्थित वेइंग फीडर को डायवर्ट कर पीसीआइ कोयले को सीधे ट्रकों में अनलोड करने की सुविधा विकसित की गयी है. इससे ब्लास्ट फर्नेस में कोयले की आपूर्ति के लिए परिवहन प्रक्रिया अधिक सुगम व सुरक्षित हो सकेगी. परियोजना का निष्पादन मुख्य महाप्रबंधक (सीओ एंड सीसी) भास्कर प्रसाद के मार्गदर्शन में पूर्णतः आंतरिक संसाधनों के माध्यम से किया गया. मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) प्रकाश कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय यांत्रिक अनुरक्षण टीम का सक्रिय सहयोग मिला. सीओ एंड सीसी विभाग की यांत्रिक व विद्युत टीमों ने केंद्रीय यांत्रिक अनुरक्षण टीम के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए रिकॉर्ड अवधि में इस कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया. मौके पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे. उल्लेखनीय है कि पूर्व में पीसीआइ कोयले की अनलोडिंग पीसीआइ कोल यार्ड में मैनुअल विधि से की जाती थी. इस सुविधा के शुरू होने से रेलवे-डेमरेज में उल्लेखनीय कमी आयेगी. बोकारो इस्पात संयंत्र को महत्वपूर्ण आर्थिक बचत प्राप्त होगी.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola