Bokaro News: बीएसएल : सेक्टर एक, चार व पांच में खाली कराये गये आधा दर्जन कब्जा वाले क्वार्टर

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: बोकारो स्टील प्रबंधन का अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी रहा जारी, इ, डी व सी टाइप के कब्जा वाले क्वार्टर को खाली करा कर सामान किया जब्त.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो स्टील प्रबंधन का अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. अभियान के दौरान सेक्टर एक, चार व पांच में आधा दर्जन कब्जा वाले क्वार्टर खाली कराये गये. इनमें इ, डी व सी टाइप क्वार्टर शामिल हैं. क्वार्टर को खाली कराने के बाद सामान को जब्त कर लिया गया.

इन क्वार्टरों को किया गया कब्जा मुक्त

संपदा न्यायालय बोकारो की ओर से बुधवार को अनधिकृत कब्जे वाले आवासों को मजिस्ट्रेट, पुलिस बल व बीएसएल सुरक्षा विभाग की टीम की उपस्थिति में खाली कराने का अभियान चलाया गया. 01B/E/1119, 01B/E/1284, 01C/D/1156, 01C/D/1175, 04G/D/1255, 05D/C/2008 आवास कब्जा मुक्त कराया गया. यहां उल्लेखनीय है कि बीएसएल की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार से चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान बीएसएल की जमीन पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है. कब्जा वाले क्वार्टर व जमीन को खाली कराया जा रहा है. अभियान से कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola