Bokaro News: बीएसएल : जनवरी-2026 में अब तक के सर्वश्रेष्ठ मासिक रिकॉर्ड स्थापित

Bokaro News: कई इकाइयों ने डीपीआर क्षमता से अधिक उत्पादन किया, आरएमएचपी विभाग ने 10.07 लाख टन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा किया दर्ज.
बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट ने कैलेंडर वर्ष 2026 की शुरुआत शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ की है. इस दौरान रॉ मटेरियल हैंडलिंग प्लांट (आरएमएचपी), आयरन मेकिंग, स्टील मेकिंग, रोलिंग मिल्स व डिस्पैच में कई अब तक के सर्वश्रेष्ठ मासिक रिकॉर्ड स्थापित किये. कई इकाइयों ने रेटेड डीपीआर क्षमता से अधिक उत्पादन कर असाधारण परिचालन दक्षता, टीमवर्क व प्रक्रिया उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है.
बोकारो स्टील के आरएमएचपी विभाग ने 10.07 लाख टन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक आंकड़ा दर्ज किया (पिछला सर्वश्रेष्ठ 9.92 लाख टन, मई 23 में था). ओवन पुशिंग 526 प्रति दिन के नये उच्च स्तर पर पहुंची (पिछला सर्वश्रेष्ठ 525, दिसंबर’25 में). सिंटर उत्पादन 602 (‘000 टन) रहा, जबकि पिछला सर्वश्रेष्ठ 593 (‘000 टन) मई 25 में था. ब्लास्ट फर्नेस-2 से हॉट मेटल उत्पादन 148.5 (‘000 टन) तक पहुंचा, जबकि पिछला सर्वश्रेष्ठ मासिक आंकड़ा 145.9 (‘000 टन) मार्च 25 में था.हॉट मेटल उत्पादन 469 (‘000 टन), क्रूड स्टील उत्पादन 342 (‘000 टन)
टोटल हॉट मेटल उत्पादन 469 (‘000 टन) रहा, जो जनवरी 25 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 468 (‘000 टन) से अधिक है. एसएमएस-II से क्रूड स्टील उत्पादन 342 (‘000 टन) रहा, जबकि पिछला सर्वश्रेष्ठ 337.5 (‘000 टन) जनवरी 25 में दर्ज किया गया था. इस प्रदर्शन के साथ एसएमएस-II ने अपनी रेटेड डीपीआर क्षमता का 120% हासिल किया. इसी शृंखला में जनवरी माह में कुल क्रूड स्टील उत्पादन 440.5 (‘000 टन) रहा, जो जनवरी’25 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 438.7 (‘000 टन) से अधिक है.एचआर कॉइल उत्पादन 406 (‘000 टन), पीएलटीसीएम में उत्पादन 91 (‘000 टन)
जनवरी में एचआर कॉइल उत्पादन 406 (‘000 टन) रहा, जबकि पिछला सर्वश्रेष्ठ 387.8 (‘000 टन) दिसंबर 23 में था, जो इसकी रेटेड डीपीआर क्षमता का 106% है. पीएलटीसीएम में मासिक उत्पादन पिछले सर्वश्रेष्ठ 83.3 (‘000 टन) के मुकाबले बढ़कर 91 (‘000 टन) तक पहुंचा. एसपीएम-III ने अक्टूबर 23 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 54.37 (‘000 टन) के मुकाबले 54.5 (‘000 टन) का उत्पादन किया. हॉट डिप गैल्वनाइजिंग लाइन (HDGL-III) का उत्पादन 25.4 (‘000 टन) रहा, जो अक्टूबर 25 के सर्वश्रेष्ठ 22 (‘000 टन) से अधिक है.फिनिश्ड स्टील का उत्पादन 380 (‘000 टन) के नए उच्च स्तर पर पहुंचा
सीआर सेलेबल-III का उत्पादन 87.5 (‘000 टन) रहा, जो अक्तूबर 25 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 79.9 (‘000 टन) से अधिक है. सीआर सेलेबल-III का डिस्पैच 81.5 (‘000 टन) रहा, जो अक्तूबर 25 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 74.9 (‘000 टन) से अधिक है. सीआर सेलेबल (I/II एवं III) का कुल उत्पादन 135 (‘000 टन) रहा, जो अक्टूबर’25 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 126.8 (‘000 टन) से अधिक है. फिनिश्ड स्टील का उत्पादन 380 (‘000 टन) के नए उच्च स्तर पर पहुँचा, जिसने दिसंबर23 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 366 (‘000 टन) को पार कर लिया.
सेलेबल स्टील का उत्पादन 420 (‘000 टन) रहा, ग्रेन्युलेटेड स्लैग के 32 रेक का डिस्पैचसेलेबल स्टील का उत्पादन 420 (‘000 टन) रहा, जो मई 25 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 408.3 (‘000 टन) से अधिक है. जनवरी में 403 (‘000 टन) सेलेबल स्टील डिस्पैच का नया रिकॉर्ड भी बनाया गया, जो मार्च 07 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 399.4 (‘000 टन) से अधिक है. सीएचएसजीपी में उत्पादन व डिस्पैच के क्षेत्र में भी नये मासिक रिकॉर्ड बने. जनवरी में ग्रेन्युलेटेड स्लैग के 32 रेक का डिस्पैच किया गया, जबकि पिछला सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा दिसंबर 25 में 26 रेक था. यह ऑल-राउंड बेहतरीन प्रदर्शन टीम बीएसएल के सामूहिक संकल्प व उच्च मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.निदेशक प्रभारी ने किया उत्कृष्टता के निरंतर बनाये रखने का आह्वान
निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने इस उपलब्धि के लिए बोकारो स्टील के कर्मियों को बधाई देते हुए उत्कृष्टता के इस क्रम को निरंतर बनाये रखने का आह्वान किया है. साथ ही, सोमवार को निदेशक प्रभारी श्री रंजन ने अधिशासी निदेशक व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयंत्र के विभिन्न शॉप्स का भ्रमण किया और नये उत्पादन मानक स्थापित करने के लिए कर्मचारियों को बधाई देते हुए इस सिलसिले को आगे भी निरंतर बनाये रखने के लिए प्रोत्साहित किया.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




