Bokaro News : लापता युवक का मिला शव, हत्या की आशंका
Bokaro News : सियालजोरी थाना क्षेत्र के बिजुलिया मोड़ भागाबांध पथ के किनारे नाला में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. खोजी कुत्ता का लिया गया सहारा.
तलगड़िया, सियालजोरी थाना क्षेत्र के बिजुलिया मोड़ भागाबांध पथ के किनारे नाला में एक युवक का मंगलवार की सुबह शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. खबर मिलते ही पास के वृंदावनपुर गांव के लोग स्थल पर जुट गये. पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सियालजोरी प्रभारी रंजित प्रसाद यादव व चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल पुलिस बल के साथ पहुंचे. शव की पहचान चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलुंजा गांव के बागुचा टोला निवासी काशीनाथ रजवार (40 वर्ष) के रूप में हुई. जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंचे. परिजनों ने पुलिस से हत्या की बात कही. इसके बाद पुलिस ने खोजी कुत्ता मंगाया. कुत्ता घटनास्थल से कुछ दूर गया. इसके बाद चारों तरफ घूमकर रूक गया. वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि काशीनाथ 24 फरवरी से लापता था. वह शाम चार बजे घर से निकला था और बिजुलिया मार्केट मोड़ आया था. रात को घर नहीं लौटा. काफी खोजबीन की गयी. इसके बाद चास मु थाना में लापता का आवेदन दिया गया. काशीनाथ प्लंबर मिस्त्री था. वे घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. काशीनाथ रजवार के दो पुत्र सात व चार वर्ष के हैं. परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है. जानकारी मिलने पर पूर्व मुखिया सुधांशु रजवार व जेएलकेएम नेता अर्जुन रजवार पहुंचे व शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए