Bokaro News : वन सुरक्षा समितियों को हक देने का आश्वासन
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 10 Jun 2026 11:34 PM
Bokaro News : वन विभाग और ग्राम वन प्रबंधन सह संरक्षण समितियों की संयुक्त कार्यशाला हुई.
पेटरवार स्थित वन विभाग सभागार में बुधवार को झारखंड सरकार के वन विभाग और ग्राम वन प्रबंधन सह संरक्षण समितियों की संयुक्त कार्यशाला हुई. केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति, उत्तरी छोटानागपुर के बैनर तले आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) संजीव कुमार ने की. इस दौरान वन सुरक्षा समितियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पीसीसीएफ को 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा और वर्षों से लंबित अधिकारों को लागू करने की मांग उठायी.
संबोधित करते हुए पीसीसीएफ ने कहा कि झारखंड के जंगलों को बचाने और विकसित करने में वन सुरक्षा समितियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है. समितियों ने जिस समर्पण के साथ कार्य किया है, वह सराहनीय है. समितियों की सभी उचित मांगों पर विभाग गंभीरतापूर्वक विचार करेगा तथा उनके अधिकारों की दिशा में सकारात्मक पहल की जायेगी. क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक डॉ आर थंगा पांडियन ने कहा कि समितियाें के साथ मिल कर विभाग काम करता रहेगा. समितियों को हरसंभव सहयोग दिया जायेगा.केंद्रीय उपाध्यक्ष विष्णुचरण महतो ने कहा कि दशकों से ग्रामीणों और वन सुरक्षा समितियों के सहयोग से जंगल सुरक्षित और समृद्ध हुए हैं, लेकिन समितियों को उनका वाजिब अधिकार नहीं मिल सका है. वर्ष 2001 के सरकारी संकल्प के अनुरूप समितियों को वनोपज से मिलने वाले लाभांश का हिस्सा मिले तथा निष्क्रिय समितियों का पुनर्गठन किया जाये.
कार्यशाला को देवशरण हेंब्रम, मो सुलेमान अंसारी, सूरज महतो, राधानाथ सोरेन, आनंद कुमार महतो, धनुलाल महतो, वतन महतो, गंगाधर महतो, विजय गुप्ता, बिरू महतो, दिलीप कुमार महतो, सुनीता देवी एवं कजरी देवी आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर डीएफओ नीतीश कुमार, रेंजर आरके सिंह, झरीराम महतो, राजेश्वर महतो, सुनील कुमार महतो, अखिलेश्वर मुंडा, दशरथ टुडू, नकुल मुंडा, हरीबोल महतो, रंजीत कुमार, कृष्ण कुमार, ठाकुरदास महतो, समोला देवी, गीता देवी, सुमन देवी, रश्मि देवी, किंकर महतो, सरोज महतो समेत उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र की विभिन्न वन सुरक्षा समितियों से जुड़े सैकड़ों सदस्य मौजूद थे. इस दौरान सुनील कुमार महतो एवं नंदलाल महतो ने वन संरक्षण पर आधारित गीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षु डीएफओ संदीप कारभारी शिंदे व विष्णुचरण महतो ने किया.केंद्रीय कमेटी का पुनर्गठन, विष्णुचरण महतो बने अध्यक्ष
कार्यशाला के दूसरे सत्र में केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति की 51 सदस्यीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया. चर्चित वन आंदोलनकारी एवं पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष जगदीश महतो के निधन के बाद लगभग एक वर्ष से रिक्त अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से विष्णुचरण महतो का चयन किया गया. देवशरण हेंब्रम संयोजक, राधानाथ सोरेन, गंगाधर महतो, सूरज महतो, धनुलाल महतो, कार्तिक माहथा व बीरू महतो उपाध्यक्ष, डॉ बीएन ओहदार महासचिव, मो सुलेमान अंसारी, हरेकलाल महतो, हुबलाल महतो, सुनीता देवी, कजरी देवी एवं चूरामन बेदिया सचिव, आनंद कुमार महतो कोषाध्यक्ष, वतन महतो संरक्षक, दीपक मीडिया प्रभारी, रमेश सहायक मीडिया प्रभारी के अलावा तीन दर्जन कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया. डॉ लंबोदर महतो ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया. दूसरे सत्र में वन संरक्षण की चुनौतियों और समितियों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई. पूर्व विधायक डॉ लंबोदर ने कहा कि समितियों को उनका अधिकार दिलाने की लड़ाई में वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे. कार्यशाला के दौरान पेटरवार स्थित वन विभाग के बहुउद्देशीय सभागार का सुदृढ़ीकरण के उपरांत पुनर्विमोचन पीसीसीएफ ने किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










