बीबीएम बीएड कॉलेज में मनी बिरसा मुंडा जयंती, झारखंड के इन वीर सपूतों के संघर्ष को किया गया याद

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बीबीएम बीएड कॉलेज में झारखंड स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई. वीर सपूतों के संघर्षों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. राज्य के विकास का लिया संकल्प.

विज्ञापन

बोकारो. झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रविवार को बीबीएम बीएड कॉलेज, सरदाहा में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कॉलेज प्रबंध समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा सहित झारखंड के वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के सचिव अजित प्रसाद महतो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, बिनोद बिहारी महतो, निर्मल महतो और शिबू सोरेन जैसे हजारों वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान से अलग झारखंड राज्य के निर्माण का रास्ता प्रशस्त हुआ. उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में झारखंड राज्य गठन का निर्णय भी ऐतिहासिक रहा. इसके लिए उन्होंने उनके योगदान को याद किया.

ये भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जयंती पर सेंगेल अभियान ने मनाया झारखंड स्थापना दिवस, हेमंत सरकार पर साधा निशाना

महापुरुषों के सपनों का झारखंड बनाने की जरूरत

अजित प्रसाद महतो ने कहा कि जिन महापुरुषों ने शोषणमुक्त, समृद्ध और विकसित झारखंड का सपना देखा था, वह अभी पूरी तरह साकार नहीं हो पाया है. ऐसे में सभी को मिलकर उनके विचारों और आदर्शों के अनुरूप राज्य के विकास के लिए काम करने का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि झारखंड के निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों के संघर्ष को याद करना और उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में प्रयास करना हम सभी की जिम्मेदारी है.

प्रबंध समिति के सदस्य रहे उपस्थित

कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष गजाधर महतो, उपाध्यक्ष खिरोधर महतो, संयुक्त सचिव मंटू लाल महतो, कोषाध्यक्ष बसंत कुमार महतो, सचिव अजित प्रसाद महतो और संस्थापक सदस्य रामेश्वर महतो, भूषण चंद्र महतो, भानु दास महतो, योगेश्वर महतो, अमर महतो तथा मनोरंजन महतो उपस्थित थे. इसके अलावा संस्था के कर्मचारी जयदेव बावरी, मुस्तकीम अंसारी, काशीनाथ महतो, धनंजय कुमार और सुरेश बावरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola