Bokaro News : महिला ने फांसी लगा कर दी जान
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : नावाडीह के मुंगो में एक महिला ने आत्महत्या कर ली.
विज्ञापन
नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चपरी पंचायत के मुंगो निवासी मो आशिक की पत्नी जूही परवीन (26 वर्ष) ने सोमवार को घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतका के पति ने घटना का पारिवारिक विवाद बताया है. सूचना पर मृतका के मायके वाले पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की. यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चास भेज दिया. इसके बाद मायके वाले शव को दफनाने के लिए लखीसराय बिहार ले गये. पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन