21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कॉलेज को बनायेंगे सर्वश्रेष्ठ

बीएस सिटी कॉलेज. नये प्राचार्य डॉ दीपक कुमार वर्मा ने कहा बोकारो : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में बोकारो स्टील कॉलेज की पहचान एक अलग कॉलेज के रूप में है. यहां के विद्यार्थी शैक्षणिक गतिविधि, खेल सहित अन्य प्रतियोगिता में देश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं. यह क्रम निरंतर जारी भी है. […]

बीएस सिटी कॉलेज. नये प्राचार्य डॉ दीपक कुमार वर्मा ने कहा

बोकारो : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में बोकारो स्टील कॉलेज की पहचान एक अलग कॉलेज के रूप में है. यहां के विद्यार्थी शैक्षणिक गतिविधि, खेल सहित अन्य प्रतियोगिता में देश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं. यह क्रम निरंतर जारी भी है. मैं कॉलेज को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ कॉलेज बनाऊंगा. यह मेरा लक्ष्य है. कॉलेज के शिक्षक व शिक्षिकेत्तर कर्मचारियों की सर्वश्रेष्ठ टीम मेरे साथ है. यह बातें शुक्रवार को बोकारो कॉलेज में प्राचार्य डॉ दीपक कुमार वर्मा ने ‘प्रभात खबर’ से खास बातचीत में कही. मौके पर वरीय सहायक देवेंद्र कुमार, दीपानंद मिश्र मौजूद थे.
डॉ वर्मा ने कहा : कॉलेज को पूर्ण कंप्यूटरीकृत बनाने का कार्य चल रहा है. हर विभाग कंप्यूटर से जुड़ा होगा. कॉलेज में गुणवत्तायुक्त शिक्षा सीबीसीएस के माध्यम से दी जा रही है. पीजी में नये विषयों को शामिल करने के लिए विश्व विद्यालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है. सेल्फ फाइनेंस विषय के तहत बायोटेक्नोलॉजी, इनवायरमेंटल साइंस विभाग को आधुनिक बनाया गया है. कमजोर विद्यार्थियों के लिए स्पेशल कक्षाएं चल रही है. एनसीसी, युवा महोत्सव व शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर करने वाले विद्यार्थियों को 26 जनवरी को सम्मानित किया गया.
प्रोफाइल
नाम : डॉ दीपक कुमार वर्मा (प्राचार्य बीएस सिटी कॉलेज)
पिता का नाम : स्व उमेश्वर प्रसाद वर्मा (पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर)
माता का नाम : स्व ए वर्मा (गृहिणी)
पत्नी का नाम : रश्मि वर्मा (गृहिणी)
पुत्र व पुत्री का नाम : दिव्य रिचा (पुत्री), रिषभ वर्मा (पुत्र)
स्थायी निवासी : फोर्ट एरिया, मुंगेर, बिहार
वर्तमान निवास : सेक्टर पांच, बोकारो स्टील सिटी, झारखंड
शैक्षणिक योग्यता: 10 वीं, जिला स्कूल मुंगेर, बिहार, वर्ष 1970, 12 वीं, साइंस, आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर, बिहार, वर्ष 1972, स्नातक, साइंस, आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर, बिहार, वर्ष 1974, स्नातकोत्तर, भागलपुर विश्व विद्यालय, भागलपुर, बिहार, वर्ष 1976, पीएचडी, पटना विश्व विद्यालय, पटना, बिहार, वर्ष 1984, यूजीसी से फेलोशीप
पदस्थापना: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में वर्ष 1994 से अब तक प्राचार्य पद, 1. बीएसके कॉलेज मैथन, मैथन, झारखंड (प्राचार्य), 2. केबी कॉलेज बेरमो, बेरमो, झारखंड (प्राचार्य), 3. बोकारो स्टील सिटी कॉलेज बोकारो, बोकारो, झारखंड (प्राचार्य), 4. आरएसपी कॉलेज झरिया, धनबाद, झारखंड (प्राचार्य), 5. रामगढ कॉलेज, रामगढ, झारखंड (प्राचार्य), 6. मार्खम कॉलेज, हजारीबाग, झारखंड (प्राचार्य), 7. पीके रॉय कॉलेज, धनबाद, झारखंड (प्राचार्य), 8. एसएसएलएनटी कॉलेज, धनबाद, झारखंड (प्रभारी प्राचार्य), 9. बोकारो स्टील सिटी कॉलेज बोकारो, बोकारो, झारखंड (प्राचार्य)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें