बोकारो : कुशवाहा पंचायत परिषद के सेक्टर नौ स्थित मुख्य कार्यालय में संस्था के पूर्व अध्यक्ष स्व. जानकी महतो की दूसरी पुण्यतिथि गुरुवार को मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रामवल्लभ महतो ने की. परिषद के संस्थापक पूर्व मंत्री अकलू राम महतो ने स्व.जानकी महतो के चित्र पर माल्यार्पण किया. उन्होंने कहा कि युवाओं […]
बोकारो : कुशवाहा पंचायत परिषद के सेक्टर नौ स्थित मुख्य कार्यालय में संस्था के पूर्व अध्यक्ष स्व. जानकी महतो की दूसरी पुण्यतिथि गुरुवार को मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रामवल्लभ महतो ने की. परिषद के संस्थापक पूर्व मंत्री अकलू राम महतो ने स्व.जानकी महतो के चित्र पर माल्यार्पण किया. उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके जीवन से सीख लेना चािहए. मौके पर झारखंड कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम महतो,
अजय कुशवाहा, वंशीधर महतो, पतिलाल महतो, घनश्याम महतो, जयराम महतो, मणींद्र नाथ महतो, गोपाल महतो, गंगाधर महतो, रतिलाल महतो, भीम महतो, सुनील कुमार महतो, ईश्वर महतो, भीषण महतो, प्रदीप महतो, गोविंद महतो आदि उपस्थित थे.
राजद ने मनायी पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती : जिला राजद की ओर से सेक्टर नौ बड़ा खटाल में गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व बीपी मंडल की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बुद्धनारायण यादव ने कहा कि स्व मंडल को वंचित समाज श्रद्धा व सम्मान की नजर से देखता था. उन्होंने वंचित तबके एक मुकाम दिलायी. मौके पर घनश्याम चौधरी, बहादुर सिंह यादव, समर बहादुर, धनजी यादव, दिनेश पटेल, राजेश्वर कुमार, जितेंद्र नारायण यादव आदि मौजूद थे.