तेनुघाट : तेनुघाट अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को अधिवक्ता भवन में हुआ. चुनाव पदाधिकारी प्रबोध कुमार महथा, बैजू राम, हरिशंकर प्रसाद ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुमार अनंत मोहन सिन्हा, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, संयुक्त सचिव सुशील कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय नंदकिशोर महली, कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार गुरु,
सहायक कोषाध्यक्ष सुभाष कटरियार, कार्यकारणी सदस्य निरंजन महतो, चंद्रशेखर प्रसाद, राकेश कुमार, महेश ठाकुर, लक्ष्मीकान्त को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. मौके पर महादेव राम, आनंद कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार गुप्ता, मनोज कुमार, कामेश्वर मिश्रा, रामवल्लभ महतो, अरुण कुमार सिन्हा, वसंत कुमार महतो, पवन, राजीव कुमार तिवारी, रजनीश सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे.