23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जगरनाथ राम बने जिला अध्यक्ष

बोकारो: जगरनाथ राम को भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष बनाया गया. सेक्टर-01 स्थित सांसद आवास में चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमागहमी होने लगी थी. अध्यक्ष पद के लिए एक दर्जन से अधिक लोगों ने दावेदारी पेश की थी, लेकिन अंत तक सागर सिंह चौधरी व जगरनाथ राम डटे रहे. रायशुमारी के बाद जगरनाथ राम […]

बोकारो: जगरनाथ राम को भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष बनाया गया. सेक्टर-01 स्थित सांसद आवास में चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमागहमी होने लगी थी. अध्यक्ष पद के लिए एक दर्जन से अधिक लोगों ने दावेदारी पेश की थी, लेकिन अंत तक सागर सिंह चौधरी व जगरनाथ राम डटे रहे. रायशुमारी के बाद जगरनाथ राम को अध्यक्ष नियुक्त किया गया. चुनाव को संपन्न कराने के लिए प्रदेश किसान मोरचा के अध्यक्ष ओम सिंह व प्रदेश कार्य समिति के सदस्य शिव कुमार को पर्यवेक्षक बनाया गया.
फोन पर सांसद ने दी सहमति : गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय व धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह ने फोन पर अध्यक्ष पद के लिए चयनित जगरनाथ राम के नाम पर सहमति जतायी. 12 बजे से शुरू हुई प्रक्रिया शाम तीन बजे तक चली. बोकारो विधायक बिरंची नारायण व बेरमो विधायक योगेश्वर प्रसाद बाटुल ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को मौखिक व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने फोन से बधाई दी. मौके पर अंबिका ख्वास, रोहित लाल सिंह, वासुदेव मिश्रा, आरती राणा, एनके राय, देवकी बड़ाइक, बसंत सिंह, भरत यादव, लीला देवी आदि मौजूद थे.
घोषणा के साथ ही विरोध शुरू : चंदनकियारी. चंदनकियारी भाजपा मंडल अध्यक्ष घोषणा के साथ ही विरोध शुरू हो गया है़ संजय सिंह, नारायण साव व निमाई लाल माहथा ने संयुक्त रूप से कहा : बैठक की औपचारिकता भी नहीं हुई. घोषणा भाजपा के संविधान के विरुद्ध है़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें