23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बोकारो विधानसभा के प्रत्याशी होंगे एहसान

बोकारो: बोकारो विधानसभा से समाजवादी पार्टी के झारखंड प्रदेश सचिव सह धनबाद लोकसभा प्रभारी मो एहसान जानी पार्टी के प्रत्याशी होंगे. इसकी घोषणा पार्टी के वरीय पदाधिकारियों ने बुधवार को बोकारो में की. सपा के बैनर तले मो एहसान जानी की ओर से बुधवार को यादे हुसैन के नाम पर मजदूर मैदान सेक्टर-4 में प्रदेश […]

बोकारो: बोकारो विधानसभा से समाजवादी पार्टी के झारखंड प्रदेश सचिव सह धनबाद लोकसभा प्रभारी मो एहसान जानी पार्टी के प्रत्याशी होंगे. इसकी घोषणा पार्टी के वरीय पदाधिकारियों ने बुधवार को बोकारो में की.

सपा के बैनर तले मो एहसान जानी की ओर से बुधवार को यादे हुसैन के नाम पर मजदूर मैदान सेक्टर-4 में प्रदेश स्तरीय लाठी खेल प्रतियोगिता हुई. इसमें कुल 40 टीमें शामिल हुई. प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि युवा कल्याण मंत्री राम करण आर्य, विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सिंह धोनी, अबु आजमी, सपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मेराज खान, प्रदेश सचिव नौशाद खान उपस्थित थे.

आगत अतिथियों ने मो एहसान जानी को बोकारो का प्रत्याशी घोषित किया. मौके पर झारखंड के प्रभारी काशीनाथ सिंह, महिला मोरचा जिलाध्यक्ष सीमा देवी सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें