12 बोक 13 – विनोद नारायण झाबोकारो. मैथिली भाषा व मिथिलांचल के लिए भारतीय जनता पार्टी का रुख सदैव सकारात्मक रहा है. मैथिली भाषा को संविधान की अष्टम अनुसूची में स्थान वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में मिला. पूर्णिया-सहरसा क्षेत्र मंे सेतु का निर्माण भी केंद्र की एनडीए सरकार के दौरान हुआ. झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनेगी, तो रांची मंे मैथिली अकादमी की स्थापना होगी. मैथिली भाषा को समुचित सम्मान मिलेगा. यह कहना है बिहार राज्य के मिथिलांचल क्षेत्र के मधुबनी जिला के बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह बिहार प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता विनोद नारायण झा का. श्री झा बोकारो विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बिरंची नारायण के समर्थन मंे अपने दो दिवसीय बोकारो प्रवास पर आये हैं. श्री झा ने कहा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यों से भारत के लोगों में विशेष छवि बनायी है. श्री झा ने बोकारो की जनता खासकर तमाम मैथिली भाषियों से अपील की कि वह अपना वोट भाजपा के पक्ष में करें. मौके पर भाजपा नेता सुनील मोहन ठाकुर, बेनीपट्टी से आये शिक्षाविद् डॉ कृष्ण कुमार झा, बोकारो के आरसी मिश्र, अरुण पाठक, संतोष कुमार मिश्र, जय राम झा, सुनील मिश्र, बसंत ठाकुर आदि उपस्थित थे. श्री झा ने विभिन्न सभा व जनसंपर्क में लोगों से बिरंची नारायण के पक्ष में मतदान करने की अपील की.
BREAKING NEWS
झारखंड में भाजपा सरकार देगी मैथिली को समुचित सम्मान : झा
12 बोक 13 – विनोद नारायण झाबोकारो. मैथिली भाषा व मिथिलांचल के लिए भारतीय जनता पार्टी का रुख सदैव सकारात्मक रहा है. मैथिली भाषा को संविधान की अष्टम अनुसूची में स्थान वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में मिला. पूर्णिया-सहरसा क्षेत्र मंे सेतु का निर्माण भी केंद्र की एनडीए सरकार के दौरान हुआ. झारखंड में भी भाजपा […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement