18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जारंगडीह में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन

बेरमो फोटो जेपीजी 26-16 महिलाओं की समस्याओं को सुनते राजेंद्र सिंहप्रतिनिधि, कथाराकांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन कथारा व जारंगडीह में हुआ, जिसमें मुख्य रूप से पार्टी प्रत्याशी व मंक्षी राजेंद्र प्रसाद सिंह, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार जयमंगल सिंह उपस्थित थे. राजेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की. कथारा स्थित बोडि़या […]

बेरमो फोटो जेपीजी 26-16 महिलाओं की समस्याओं को सुनते राजेंद्र सिंहप्रतिनिधि, कथाराकांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन कथारा व जारंगडीह में हुआ, जिसमें मुख्य रूप से पार्टी प्रत्याशी व मंक्षी राजेंद्र प्रसाद सिंह, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार जयमंगल सिंह उपस्थित थे. राजेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की. कथारा स्थित बोडि़या उत्तरी व दक्षिणी पंचायत के कार्यकर्ताओं से भी मिले. एक नंबर स्थित राकोमसं कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. समस्याओं को दूर करने का आश्वासन भी दिया. जारंगडीह में भी बैठक की. श्री सिंह ने कहा कि पहले चरण के मतदान पर पता चल गया कि झारखंड में मोदी नाम की कोई लहर नहीं है. 13 विस क्षेत्र के चुनाव में भाजपा को मात्र दो-तीन सीट ही मिलेगी. शेष सीटें कांग्रेस की झोली में जायेगी. बेरमो में कांगे्रस की किसी से लड़ाई नहीं है. बेरमो की जनता कांग्रेस पर पूर्ण आस्था रखती है. कार्यकर्ताओ से अधिक से अधिक मतदान कराने की अपील की. मौके पर अशोक ओझा, वरुण कुमार सिंह, परवेज अख्तर, प्रमोद सिंह, अंजनी त्रिपाठी, तनवीर आलम, धनेश्वर यादव, मो जानी, वकील अंसारी, राजीव सिंह, छोटे लाल यादव, कामेश्वर सिंह, अरुण सिंह, ईश्वर मंडल, सतीश मंडल, योगेंद्र सोनार, गुलाम मुस्तफा, विपिन तिवारी, दिनेश पांडेय, टिंकू पंडित, राम बिहारी सिन्ह, सुर्यपत सिंह, तुलू गोप, एच अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें