18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा सीएम की घोषणा कर मैदान में उतरे : जगरनाथ

बेरमो फोटो जेपीजी 19-16 संबोधित करते विधायक बेरमो. डुमरी से झामुमो विधायक तथा प्रत्याशी जगरनाथ महतो ने चंद्रपुरा प्रखंड के पपलो, गिरिटोला, तारानारी, नर्रा आदि गांवों में बुधवार को जन संपर्क अभियान चलाया एवं नुक्कड़ सभाएं की. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में अगर नमो की हवा है तो भाजपा मुख्यमंत्री प्रत्याशी की घोषणा कर […]

बेरमो फोटो जेपीजी 19-16 संबोधित करते विधायक बेरमो. डुमरी से झामुमो विधायक तथा प्रत्याशी जगरनाथ महतो ने चंद्रपुरा प्रखंड के पपलो, गिरिटोला, तारानारी, नर्रा आदि गांवों में बुधवार को जन संपर्क अभियान चलाया एवं नुक्कड़ सभाएं की. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में अगर नमो की हवा है तो भाजपा मुख्यमंत्री प्रत्याशी की घोषणा कर चुनाव मैदान में उतरे. कहा : अगर भाजपा की सरकार बनी तो झारखंड में वह किसी बाहरी को ही मुख्यमंत्री बनायेगी. वहीं नर्रा पंचायत के पंचायत भवन में दशरथ महतो की अध्यक्षता में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. नर्रा के कई टोलों में जन संपर्क अभियान भी चलाया गया. मौके पर रासबिहारी रजक, जगदीश महतो, गौरी शंकर महतो, मो शमीद अंसारी, सुरेश गिरि, कार्तिक महतो, सुभाष महतो, अजीत गिरि, गोपाल गिरि (वार्ड सदस्य), हेमलाल महतो, आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें