12 बोक 47, 48 – कार्यशाला को संबोधित करते जिप सदस्य सुभाष चंद्र महतो व मतदाता जागरूकता रैली में शामिल महिलाएंजैनामोड़. श्री अमर संस्कार कल्याण केंद्र, जैनामोड़ के तत्वावधान में बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यशाला सह रैली का आयोजन किया गया़ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिप सदस्य सुभाष चंद्र महतो व विशिष्ट अतिथि पंचायत बांधडीह उत्तरी के मुखिया राजू तिवारी एवं पंसस कविशरण वर्णवाल थे. संस्था के सचिव रवीश कुमार ने स्वागत भाषण में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला. मुखिया श्री तिवारी ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य बनता है कि बढ़-चढ़ कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. उन्होंने कहा कि तीन भाग में मतदाताओं को बांटा जाये; 18-25 वर्ष, 25- 45 वर्ष और तीसरा 45 वर्ष से अधिक, और इस आधार पर मतदान की अहमियत समझायी जाये. कार्यक्रम में तीरो, गायछंदा, जगासुर, पाथुरिया, गांगजोरी, बारहमसिया, डुमरडीह के ग्रामीण शामिल हुए. कार्यक्रम के आयोजन में बलराम तिवारी, रवि सिन्हा, अनंत कुमार, पिंकी देवी, चैना देवी, पूनम देवी, शीला देवी, अशोक दास, गीता कुमारी, नीली गेस बारला, दिलीप कुमार गंझू की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
BREAKING NEWS
मतदाता जागरूकता कार्यशाला सह रैली का आयोजन
12 बोक 47, 48 – कार्यशाला को संबोधित करते जिप सदस्य सुभाष चंद्र महतो व मतदाता जागरूकता रैली में शामिल महिलाएंजैनामोड़. श्री अमर संस्कार कल्याण केंद्र, जैनामोड़ के तत्वावधान में बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यशाला सह रैली का आयोजन किया गया़ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिप सदस्य सुभाष चंद्र महतो व विशिष्ट अतिथि पंचायत बांधडीह […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement