बोकारो: सांसद सह लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान छह मई को बोकारो आयेंगे. श्री पासवान बोकारो जिला लोजपा की कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे. यह जानकारी बोकारो जिला लोजपा अध्यक्ष राम कुमार वर्मा ने रविवार को दी.
पार्टी के सिटी सेंटर सेक्टर-4 स्थित प्रधान कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक हुई. श्री वर्मा ने बताया :श्री पासवान के स्वागत के लिए तैयारी समिति गठित की गयी है.
इसमें जिला प्रभारी कपिल पासवान, महिला अध्यक्ष विद्या सिंह, युवा अध्यक्ष मनोज कुमार अभिमन्यु व नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता शामिल हैं. मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा, प्रदेश महासचिव राम सिंहासन शर्मा, सचिव सतीश चंद्र रजवार, उपाध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष संजय कुमार उपस्थित रहेंगे.