अपराधियों ने तीन को मारी गोली, एक की मौत
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Feb 2020 2:53 AM
चंदनकियारी : चंदनकियारी थाना क्षेत्र के बरमसिया ओपी अंतर्गत लंका गांव के समीप कुछ अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार को देर शाम तीन लोगों को गोली मार दी. इससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद घायलों को पुलिस सदर अस्पताल ले गयी, यहां से चिकित्सकों ने उन्हें […]
चंदनकियारी : चंदनकियारी थाना क्षेत्र के बरमसिया ओपी अंतर्गत लंका गांव के समीप कुछ अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार को देर शाम तीन लोगों को गोली मार दी. इससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद घायलों को पुलिस सदर अस्पताल ले गयी, यहां से चिकित्सकों ने उन्हें बीजीएच रेफर कर दिया. मृतक लंका गांव निवासी 45 वर्षीय बासुदेव महतो है. वहीं जख्मी लोगों में इसी गांव के 32 वर्षीय बिंदेश्वरी महतो और 50 वर्षीय चंद्रकांत महतो शामिल हैं. मृतक बासुदेव व जख्मी चंद्रकांत सहोदर भाई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










