पिंड्राजोरा में सड़क दुर्घटना, दो की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
चास के चंदनकियारी रोड में रहते थे दोनों बाइक को धक्का मारकर भाग गया भारी वाहन पिंड्राजोरा : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में एनएच 32 पर बेड़ानी मोड़ के पास गुरुवार की देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. इसमें राजू महतो उर्फ शंकर महतो (50 वर्ष) और माणिक शर्मा […]
विज्ञापन
चास के चंदनकियारी रोड में रहते थे दोनों
आपके शहर में
विज्ञापन
बाइक को धक्का मारकर भाग गया भारी वाहन
पिंड्राजोरा : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में एनएच 32 पर बेड़ानी मोड़ के पास गुरुवार की देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. इसमें राजू महतो उर्फ शंकर महतो (50 वर्ष) और माणिक शर्मा (40 वर्ष) शामिल हैं. दोनों चास चंदनकियारी रोड में रहते थे और मूल रूप से सिल्ली के रहने वाले बताये जा रहे हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों लोग बाइक (जेएच 09 डब्ल्यू 3286) से पुरुलिया से चास की ओर आ रहे थे. विपरीत दिशा से जा रहे अज्ञात भारी वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया. भारी वाहन एक व्यक्ति को लगभग 200 फुट तक घसीटते ले गया. दोनों लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. पिंड्राजोरा थाना की पुलिस ने मृतकों की पहचान उनके पास से मिले आधार कार्ड से की. दुर्घटना के बाद भारी वाहन का चालक गाड़ी लेकर भाग गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन