भूमि आवंटन के बाद उद्योग नहीं लगाने वालों पर होगी कार्रवाई
Updated at : 15 Jan 2020 12:50 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : झारखंड औद्योगिक विकास प्राधिकार (जियाडा) से भूमि आवंटन लेकर उद्योग नहीं लगाने वालों का आवंटन रद्द किया जायेगा. इस दिशा में जियाडा के क्षेत्रीय कार्यालय ने कार्रवाई शुरू कर दी है. दो दर्जन ऐसी कंपनियों को नोटिस भेजा गया है. ये मामले जियाडा बोकारो के अधीन बोकारो के अलावे धनबाद के कांड्रा इंडस्ट्रियल […]
विज्ञापन
बोकारो : झारखंड औद्योगिक विकास प्राधिकार (जियाडा) से भूमि आवंटन लेकर उद्योग नहीं लगाने वालों का आवंटन रद्द किया जायेगा. इस दिशा में जियाडा के क्षेत्रीय कार्यालय ने कार्रवाई शुरू कर दी है. दो दर्जन ऐसी कंपनियों को नोटिस भेजा गया है. ये मामले जियाडा बोकारो के अधीन बोकारो के अलावे धनबाद के कांड्रा इंडस्ट्रियल एरिया, सिंदरी व गिरिडीह के हैं.
जियाडा सचिव पीएन मिश्रा ने बताया कि कई कंपनियों ने भूमि आवंटन के वर्षों बाद अभी तक मात्र चहारदीवारी बना कर रखी है. ऐसी कंपनियों के मालिकों को नोटिस भेज कर उनसे अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है. संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर आवंटन रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




