बोकारो के शंकर फ्रांस में दौड़ायेंगे साइकिल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : चास नंदुआ स्थान के शंकर कुमार ठाकुर फ्रांस में साइकिल दौड़ाते नजर आयेंगे. फ्रांस के पेरिस में वह साइकिल रेस (ऑडेक्स क्लब पारसियन) में शामिल होंगे. प्रतियोगिता 17 से 22 अगस्त के बीच होगी. प्रतिभागियों को 1200 किमी की दूरी 90 घंटा में तय करनी होगी. प्रतियोगिता में 65 देश के 313 प्रतिभागी […]
विज्ञापन
बोकारो : चास नंदुआ स्थान के शंकर कुमार ठाकुर फ्रांस में साइकिल दौड़ाते नजर आयेंगे. फ्रांस के पेरिस में वह साइकिल रेस (ऑडेक्स क्लब पारसियन) में शामिल होंगे. प्रतियोगिता 17 से 22 अगस्त के बीच होगी. प्रतिभागियों को 1200 किमी की दूरी 90 घंटा में तय करनी होगी.
प्रतियोगिता में 65 देश के 313 प्रतिभागी शामिल होंगे. रेस 04 साल में एक बार आयोजित की जाती है. रेस को 90 घंटे में पूरी करने वाले प्रतिभागी को फ्रांस में आयोजित इनामी रेस में शामिल होने का मौका मिलेगा. शंकर ठाकुर ने सोमवार को बताया : 200 किलोमीटर, 300 किलो मीटर, 400 किमी के अलावा 600 किलो मीटर रेस में जगह बनायी थी. इसके बाद उन्हें फ्रांस जाने का मौका मिला है. शंकर के पिता दीनानाथ ठाकुर अखबार विक्रेता हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










